
लिक्विड लिपस्टिक लगाते समय भूलकर भी ना करें ये गलतियां
जब आप लिक्विड लिपस्टिक लगाते हैं तो पहले होठों को प्रिपेयर करना जरुरी होता है। चाहे लिपस्टिक
लिक्विड रहती है लेकिन ड्राई होठों पर लगाने से लिपस्टिक की स्मूद फिनिश नहीं आती है। इसलिए
लिपस्टिक लगाने से पहले होठों पर लिप बम को जरुर लगाएं और इसे अच्छे से सॉफ्ट बना लें। फिर
लगाएं।लिपस्टिक लगाते समय में जब भी ब्रश को निकालें तो शीशी के किनारों पर लिपस्टिक को
अच्छी तरह से पोंछ दें। क्योंकि ब्रश पर अधिक लिपस्टिक होती है इसे आप डायरेक्ट होठों पर लगाने
से ज्यादा लग जाएगी। इसलिए ब्रश से अतिरिक्त लिपस्टिक हटा दें। इसके बाद होठों पर अप्लाई करें।
अक्सर जब हम लिपस्टिक लगाते हैं तो दोनों होठों की लिपस्टिक को मिक्स कर देते हैं। ऐसा करने से
एक लाइन सी क्रिएट होती है और स्मूद लुक नहीं आता। इसलिए दोनों होठों पर इक्वली लगाएं और
मिक्स ना करें।ध्यान रखें कि लिक्विड लिपस्टिक के एक कोट लगाने के बाद ड्राई होने का इंतजार करें।
फिर आप दूसरा कोट को अप्लाई करें। इससे परफेक्ट फिनिश मिलती है बल्कि लिपस्टिक का सही शेड
भी आता है। जब आप लिक्विड लिपस्टिक लगाएं तो इन गलतियों को बिल्कुल ना करें।