
शादी में रीक्रिएट करें अदिति राव हैदरी का ब्राइडल लुक
हाल ही में एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। एक्ट्रेस ने रेड कलर का
लहंगा वियर किया है। लहंगे में एक्ट्रेस का लुक काफी अच्छा लग रहा है। इसको डिजाइनर सब्यसाची ने
डिजाइन किया है। एक्ट्रेस के लहंगे में गोटा वर्क का इस्तेमाल किया गया है। वहीं इस लहंगे के साथ प्लेन
डिजाइन बनवाया है और दुपट्टा भी वियर किया है। दुपट्टे के बॉर्डर में भी बॉर्डर वर्क पर गोटे का इस्तेमाल
किया गया है। एक्ट्रेस इस लुक में बला की खूबसूरत लग रही हैं। ऐसे में अगर आप की भी हाल ही में शादी
होने वाली है, तो आप भी इस तरह का लहंगा वियर कर सकती हैं। इस तरह के लहंगे काफी ट्रेंड में हैं, जिसको
वियर करने पर आप भी बेहद खूबसूरत लगेंगी।अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने अपने लहंगा लुक को अट्रैक्टिव
बनाने के लिए कुंदन वर्क ज्वेलरी वियर की है। इस लुक के लिए एक्ट्रेस ने चोकर सेट, झुमके वाले इयररिंग्स
और माथा पट्टी के साथ मांग टीका पहना है। इसके साथ एक्ट्रेस ने अपने मोती वाले डिजाइन की नथ को
वियर किया है। वहीं हाथों में पहनने के लिए अलग-अलग डिजाइन की रिंग पहनी थीं। इसमें एक्ट्रेस का
लुक काफी अच्छा लग रहा था।आप भी अपने लुक को खूबसूरत बनाने के लिए ब्रेड हेयर स्टाइल क्रिएट
कर सकती हैं। मेकअप लुक के साथ इस तरह की हेयर स्टाइल अच्छी लगेगी। एक्ट्रेस अदिति राव ने
आंखों को रेड कलर के साथ क्रिएट किया है। वह इस लुक में किसी महारानी से कम नहीं लग रही हैं।
ऐसे में आप भी अपनी शादी के लिए ऐसा लुक चुन सकती हैं।