शीशमहल में कौन से राज हैं

शीशमहल में कौन से राज हैं
शीशमहल में कौन से राज हैं
6 फ्लैग स्टाफ रोड स्थित शीशमहल बंगले को लोकनिर्माण विभाग द्वारा सील
करना जनता की आपेक्षा की पूर्ति और विभाग इसका पूरा सर्वेक्षण जांच कर
विडियो रिपोर्ट जनता के समक्ष रखे — वीरेन्द्र सचदेवाइस शीशमहल बंगले के
बारे में सब जानते हैं की अरविंद केजरीवाल ने यह अवैध रूप से बनवाया था,
ना इसका कोई नक्शा स्वीकृत है ना इसका कोई कमपलीशन सर्टिफिकेट है ऐसे
में लोकनिर्माण विभाग को यह तय करने का अधिकार है की यह बंगला आगे
आवंटित हो या नही — वीरेन्द्र सचदेवाआतिशी मार्लेना के पास मंत्री के रूप में
पहले से आवंटित 17 ए.बी. मथुरा रोड़ का बंगला है और इसी बंगले से तत्कालीन
मुख्य मंत्री श्रीमती शीला दीक्षित ने 1998 से 2004 तक सरकार चलाई थी तो
सुश्री मार्लेना क्यों नही चला सकती हैं — वीरेन्द्र सचदेवाआज सुश्री आतिशी
मार्लेना बंगले के लिए इतना बौखला रही हैं पर सच यह है की उन्हे मंत्री के रूप
में जो 17 ए.बी. मथुरा रोड़ का बंगला आवंटित था वह उसमे भी आज तक नही
रही हैं — वीरेन्द्र सचदेवा शीशमहल महल बंगले की चाबी सौंपने एवं वापस लेने
का खेल आम आदमी पार्टी ने पूर्व मुख्य मंत्री के विशेष सचिव प्रशांत रंजन झा के
साथ में खेला है वह साफ दर्शाता हैं शीशमहल में बहुत से राज़ हैं जिनकी
जांच आवश्यक है — वीरेन्द्र सचदेवा

शीशमहल में कौन से राज हैं

सतर्कता विभाग ने भी अधिकारी झा सहित तीन अधिकारियों को नोटिस देकर

जवाब मांगा है जो इस मामले को और संवेदनशील बनाता है — दिल्ली भाजपा

अध्यक्ष  नई दिल्ली 9 अक्टूबर : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा

ने आज शाम पत्रकारों से बात करते हुए लोकनिर्माण विभाग द्वारा 6 फ्लैग स्टाफ

रोड स्थित पूर्व मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल के विवादित निवास को सील किये

जाने का स्वागत किया है। श्री सचदेवा ने कहा है की लोकनिर्माण विभाग द्वारा

बंगले की सीलिंग जन आकांक्षाओं के अनुरूप है और विभाग को इस भवन का

विडिओ ग्राफिक सर्वेक्षण क,वा कर रिपोर्ट दिल्ली की जनता के समक्ष रखनी

चाहिए।उन्होने कहा की भाजपा लगातार भवन की जांच एवं सीलिंग की मांग

कर रहे थे और अब इस बंगले की हर बात को जनता के बीच रखा जाना चाहिए। 

श्री सचदेवा ने कहा है की आम आदमी पार्टी द्वारा 6 फ्लैग स्टाफ रोड स्थित

शीशमहल बंगले पर वर्तमान मुख्य मंत्री सुश्री आतिशी मार्लेना का बिना सरकारी

आवंटन नियमों के पालन के कब्जा करवाने की जल्दबाज़ी साफ दर्शाती है की

शीशमहल बंगले में कुछ ना कुछ ऐसा है जिसे पूर्व मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल

ना सिर्फ दिल्ली वालों से बल्कि कानून एवं लोकनिर्माण विभाग तक से छुपा कर

रखना चाहते हैं।मीडिया प्रमुख श्री प्रवीण शंकर कपूर ने किया और कहा की यह

अजिब विडम्बना है की जिस पार्टी की सारी राजनीति ही “नो बंगला नो गाड़ी” पर

आधारित थी वह आज बंगले के लिए आखाड़ा जमाये बैठी है। मीडिया रिलेशन

प्रमुख श्री विक्रम मित्तल भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »