
बर्फ का इस्तेमाल
परफेक्ट मेकअप लुक्स के लिए आप सबसे पहले अपनी स्किन पर बर्फ अप्लाई करें। इससे आपके
फेस को ठंडक मिलेगी, जिससे स्किन पोर्स छोटे हो जाते हैं। इसकी वजह से पसीना कम निकलता है।
लेकिन अगर आपकी त्वचा ऑयली है तो फेस पर बर्फ रगड़ने से चेहरे से कम ऑयल निकलेगा। बर्फ
अप्लाई करने से पसीना कम आएगा। इसके अलावा आप पानी की जगह ठंडे पानी का भी इस्तेमाल
कर सकती हैं।
वॉटरप्रूफ मेकअप
अगर आपको भी समर सीजन में हैवी मेकअप करना है, तो आप फेस पर वाटरप्रूफ मेकअप प्रोडक्ट्स
का इस्तेमाल कर सकती हैं। वाटरप्रूफ मेकअप न सिर्फ लंबे समय तक टिका रहेगा बल्कि इससे
आपको किसी तरह की परेशानी भी नहीं होगी।
समर सीजन में परफेक्ट मेकअप लुक पाने के लिए
फेस पर ग्लो लाने के लिए महिलाएं फाउंडेशन का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन गर्मियों में फेस पर कम से
कम फाउंडेशन अप्लाई करना चाहिए। क्योंकि समर सीजन में पसीने के कारण फाउंडेशन मेल्ट हो
सकता है। आप चाहें तो फाउंडेशन की जगह कंसीलर का उपयोग कर सकती हैं। वहीं गर्मियों में आई
मेकअप से बचना चाहिए। इसकी जगह पर आप सिर्फ आनलाइनर से भी काम चला सकती हैं।