
मौसम में जब आपकी स्किन रूखी व बेजान हो जाती है तो ऐसे में गुड आपकी स्किन को हाइड्रेटेड और
ग्लोइंग बनाए रखता है। यह विटामिन, मिनरल और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर है जो आपकी स्किन को
मॉइश्चराइज़ करने के साथ-साथ उसे एक्सफ़ोलिएट और हील भी करता है।ठंड के मौसम में हम सभी
गुड़ का सेवन जरूर करते हैं। यह शरीर को गरमाहट प्रदान करता है। लेकिन क्या आपको पता है कि
गुड़ ठंड के दिनों में आपकी स्किन का ख्याल भी रख सकता है। सर्दी के मौसम में जब आपकी स्किन
रूखी व बेजान हो जाती है तो ऐसे में गुड आपकी स्किन को हाइड्रेटेड और ग्लोइंग बनाए रखता है। यह
विटामिन, मिनरल और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर है जो आपकी स्किन को मॉइश्चराइज़ करने के
साथ-साथ उसे एक्सफ़ोलिएट और हील भी करता है। गुड़ को आप कई अलग-अलग तरीकों से अपने
विंटर स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं
कि ठंड के दिनों में अपनी स्किन का ख्याल रखने के लिए आप गुड़ का इस्तेमाल किस तरह करें-ठंड
के मौसम में अपनी स्किन की नमी को बनाए रखने और डेड स्किन सेल्स को हटाने के लिए आप
गुड़ और शहद की मदद से फेस मास्क बनाकर इस्तेमाल करें।
आवश्यक सामग्री-
1 बड़ा चम्मच गुड़ पाउडर या कुचला हुआ
1 बड़ा चम्मच शहद
इस्तेमाल का तरीका-
सबसे पहले गुड़ को शहद के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें।
अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर 10-15 मिनट तक लगाएं।
अंत में, गुनगुने पानी से चेहरा धो लें और स्किन को मॉइश्चराइज करें।
ठंड के मौसम में होंठों के रूखेपन या फटने की समस्या बेहद आम है। ऐसे में आप
गुड़ की मदद से लिप बाम बनाएं। यह आपके होंठों की नमी को बनाए
रखने में मदद करेगा।
सर्दियों में स्किन का ख्याल रखता है गुड़
1 चम्मच गुड़
1 चम्मच घी या नारियल का तेल
इस्तेमाल का तरीका-
गुड़ को घी या नारियल के तेल के साथ मिक्स करें।
अब इसे अपने होठों पर लगाएं।
आप हर दिन इसका इस्तेमाल कर सकती हैं और सर्दियों में भी होंठों
को मुलायम बनाए रख सकती हैं।
गुड़ की मदद से स्क्रब भी बनाया जा सकता है। आप इसके साथ ओट्स
या चीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं।