साड़ी के साथ ब्लाउज नहीं ब्रालेट कैरी करने का शुरू हुआ ट्रेंड

साड़ी के साथ ब्लाउज नहीं ब्रालेट कैरी करने का शुरू हुआ ट्रेंड
साड़ी के साथ ब्लाउज नहीं ब्रालेट कैरी करने का शुरू हुआ ट्रेंड

बॉलीवुड की अधिकतर अभिनेत्रियों ने  साड़ी के साथ ब्रालेट पहनने का ट्रेंड शुरू किया है।

यही वजह के अब मॉडर्न ब्राइड को  लहंगे के साथ लंबी स्लीव्स और नाभि तक की लंबाई

वाले ब्लाउज नहीं भाते हैं।साड़ी एक ऐसा आउटफिट है, जिसको रोजमर्रा में पहनने के

अलावा पार्टी-फंक्शन आदि में भी पहना जाता है। हर राज्य, शहर, गांव और कस्बे की

महिलाएं साड़ी पहने नजर आती हैं। बस साड़ी को पहनने का स्टाइल अलग होता है।

लेकिन सोशल मीडिया का क्रेज बढ़ने के बाद  साड़ी नए-नए अंदाज में ड्रेप होने लगी है।

बता दें कि भारत में 108 से ज्यादा तरीकों से साड़ी पहनी जाती है। इस मॉर्डन जमाने में

साड़ी से ब्लाउज लगभग गायब हो चुका है।एक समय था, जब ब्लाउज के बिना साड़ी

अधूरी मानी जाती थी। आज के समय में बॉलीवुड की अधिकतर अभिनेत्रियां साड़ी तो

पहनती हैं, लेकिन ब्लाउज उनकी स्टाइलिंग का पार्ट नहीं होता है। कियारा अडवाणी,

आलिया भट्‌ट, दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ जैसी अभिनेत्रियों ने साड़ी के साथ

ब्रालेट पहनने का ट्रेंड शुरू किया है। यही वजह के अब मॉडर्न ब्राइड को लहंगे के साथ

लंबी स्लीव्स और नाभि तक की लंबाई वाले ब्लाउज नहीं भाते हैं। बल्कि किसी भी

पार्टी-फंक्शन या एनिवर्सरी आदि हर ओकेजन पर महिलाएं  साड़ी के साथ ब्रालेट

पहनने लगी हैं।

 ब्रा और ब्रालेट में न हों कंफ्यूज

कई महिलाएं ब्रा और ब्रालेट में कंफ्यूज हो जाती है। लेकिन ब्रालेट मल्टीपर्पज है जिसको आप

कई ड्रेस के साथ कैरी कर सकती हैं। ब्रालेट को क्रॉप टॉप की कैटेगिरी में रखा जाता है। जबकि ब्रेस्ट

को सपोर्ट देने के लिए ब्रा बनाई जाती है। इसके कप साइज अलग-अलग होते हैं।वहीं ब्रालेट लाइट

फैब्रिक में बनाई जाती है। इसमें लाइट पैड का इस्तेमाल किया जाता है। यह कई डिजाइन और पैटर्न

में होने के साथ फ्लेक्सिबल साइज में होती हैं। इसमें आपको स्मॉल, मीडियम, लार्ज, एक्स्ट्रा लार्ज

और XXXL साइज मिल जाएगा। क्योंकि ब्रालेट का फैब्रिक हल्का होता है, इसलिए आप गर्मियों

में साड़ी के साथ इसको आराम से कैरी कर सकती हैं।

स्लिम लुक देगी लेस ब्रालेट

साड़ी के साथ ब्रालेट कमाल की दिखती है। लेस ब्रालेट सुपर कंफर्टेबल होने के साथ स्किन फ्रेंडली

भी होती है। इसके हुक को आप साइज के हिसाब से एडजस्ट कर सकती हैं। इस ब्रालेट में ब्रेस्ट पूरी

तरह से कवर रहते है और यदि आप ब्लाउज की जगह इसको कैरी करती हैं, तो आपकी बॉडी

स्लिम लुक देती है।

साड़ी के साथ ब्लाउज नहीं ब्रालेट कैरी करने का शुरू हुआ ट्रेंड

पॉलीकॉटन ब्रालेट का लेआउट भी ब्लाउज की तरह ही होता है। इसको आप  लहंगे या फिर शिफान

की  साड़ी के साथ कैरी करती है, तो यह आपको ग्लैमरस लुक देने का काम करता है। कॉटन फैब्रिक

होने के कारण पसीना नहीं आता है और स्किन संबंधी समस्या भी नहीं होती है।इसके साथ ही फुल

कवरेज ब्रालेट हैवी ब्रेस्ट वाली महिलाओं के लिए परफेक्ट स्टाइल स्टेटमेंट का काम करती हैं। 

ज्यादातर ब़ॉलीवुड एक्ट्रेस स्ट्रैपलैस ब्रालेट पहनना पसंद करती हैं। इन ब्रालेट में स्ट्रैप्स नहीं होते हैं

और यह ट्यूबटॉप की तरह लगता है। आप बोल्ड लुक पाने के लिए शिमरी या हैवी वर्क  साड़ी के साथ

इस तरह की ब्रालेट कैरी कर सकती हैं। कॉकटेल पार्टी में साड़ी के साथ इसको पहनने से आपको बोल्ड

और ग्लैमरस लुक मिलेगा।फिल्म पठान के ‘बेशरम रंग’ गाने में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने स्ट्रैपलेस

ब्रालेट पहनी थी। जिसके बाद इसकी पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा बढ़ गई है। मिडियम ब्रेस्ट साइज पर

यह ब्रालेट सबसे ज्यादा अच्छी लगती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »