सालों तक पुलिस से बचता रहा माओवादी नेता

सालों तक पुलिस से बचता रहा माओवादी नेता
सालों तक पुलिस से बचता रहा माओवादी नेता
इसी बीच अपनी पत्नी अरुणा उर्फ ​​चैतन्य वेंकट रवि के साथ उसने एक सेल्फी ली जिससे उसकी जान
चली गई। भले ही सुनने में ये काफी अटपटा लग रहा है मगर सच्चाई यही है। माओवादी नेता इस
सप्ताह छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर केंद्रीय और राज्य पुलिस बलों द्वारा संयुक्त अभियान में
मारे गए 20 माओवादियों में से एक था।दशकों तक एक माओवादी नेता पुलिस की गिरफ्त से
बचता रहा। पुलिस से बचने के लिए वो कई तिकड़म करता रहा। इसी बीच पत्नी के कारण उसको
अपनी जान गंवानी पड़ी है। दशकों तक जयराम रेड्डी जो एक वरिष्ठ माओवादी नेता है, जिसे
चलपति के नाम से भी जाना जाता है वो पुलिस से बचता फिरता रहा।इसी बीच अपनी पत्नी
अरुणा उर्फ ​​चैतन्य वेंकट रवि के साथ उसने एक सेल्फी ली जिससे उसकी जान चली गई।
भले ही सुनने में ये काफी अटपटा लग रहा है मगर सच्चाई यही है। माओवादी नेता इस
सप्ताह छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर केंद्रीय और राज्य पुलिस बलों द्वारा संयुक्त
अभियान में मारे गए 20 माओवादियों में से एक था।पुलिस के मुताबिक चलपति पर
एक करोड़ रुपये का इनाम था और वह फरवरी 2008 में ओडिशा के नयागढ़ जिले में
हुए हमले का मास्टरमाइंड था, जिसमें 13 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे। माओवादी
विरोधी अभियानों में शामिल एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को समाचार एजेंसी
पीटीआई को बताया कि उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि माओवादी पुलिस
शस्त्रागार लूटने के बाद नयागढ़ से सफलतापूर्वक भाग सकें।

सालों तक पुलिस से बचता रहा माओवादी नेता

अधिकारी ने बताया कि उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि शस्त्रागार पर हमला होने

के दौरान पुलिस बल नयागढ़ में प्रवेश न कर सके, क्योंकि माओवादियों ने शहर की

ओर जाने वाली सभी सड़कों को बड़े-बड़े पेड़ों के तने से अवरुद्ध कर दिया था। वह कई

सालों तक गुमनाम रहा, लेकिन उसकी पत्नी अरुणा, जो आंध्र ओडिशा बॉर्डर स्पेशल

जोनल कमेटी (AOBSZC) की ‘डिप्टी कमांडर’ है, के साथ ली गई सेल्फी ने सुरक्षा

बलों को उसकी पहचान करने में मदद की। यह तस्वीर एक लावारिस स्मार्टफोन में

मिली थी, जिसे मई 2016 में आंध्र प्रदेश में माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच

मुठभेड़ के बाद बरामद किया गया था।उसके बाद उसके सिर पर एक करोड़ रुपये

का इनाम घोषित कर दिया गया, जिसके कारण उसे 8-10 निजी सुरक्षाकर्मियों के

साथ यात्रा करनी पड़ी। आंध्र प्रदेश के चित्तूर (जहां अब माओवादी गतिविधियां

समाप्त हो चुकी हैं) के निवासी चलपति माओवादियों की केंद्रीय समिति के वरिष्ठ

सदस्य थे, जो समूह के भीतर निर्णय लेने वाली सर्वोच्च संस्था है।वह मुख्य रूप से

छत्तीसगढ़ के बस्तर में सक्रिय था, लेकिन इलाके में मुठभेड़ों की बढ़ती घटनाओं के

कारण कुछ महीने पहले उसने अपना ठिकाना बदल लिया। वह सुरक्षित परिचालन

क्षेत्र की तलाश में ओडिशा सीमा के पास चला गया। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें

सैन्य रणनीति और गुरिल्ला युद्ध का विशेषज्ञ माना जाता था। बता दें कि इस वर्ष

छत्तीसगढ़ में अलग-अलग मुठभेड़ों में अब तक कम से कम 40 माओवादी मारे जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »