
यौन अपेक्षाएं रखना उतना ही सामान्य है जितना कि सेक्स करना। लेकिन क्या हम खुले तौर
पर स्वीकार करते हैं कि हम अपने साथी से क्या चाहते हैं? बहुत से लोग अपनी यौन अपेक्षाओं
को स्वीकार नहीं करते हैं, लेकिन वे अपने पार्टनर से उम्मीद करते हैं। वे बिस्तर में एक अच्छे
और आनंददायक अनुभव की उम्मीद करते हैं। हालाँकि, इनमें से कुछ उम्मीदों को ‘अवास्तविक
अपेक्षाएं’ (unrealistic expectations) कहा जाता है। लेकिन क्यों?कुछ लोगों को लगता है
कि जितना ज़्यादा वे सेक्स करेंगे, उतना ही ज़्यादा आनंद उन्हें मिलेगा। लेकिन वास्तव में,
जितना ज़्यादा आप ज़्यादा सेक्स करने पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करते हैं, ये
उतना ही कम रोमांचक और आनंददायक होने लगता है। सेक्स पर ध्यान केंद्रित करना
जरुरी है, लेकिन कुछ ऐसी चीजें हैं जिनकी हमें सेक्स से उम्मीद करना बंद कर देना चाहिए।
आखिरकार, इसका उद्देश्य आपको अपने साथी के करीब लाना और आपके रिश्ते को मज़बूत
करना है, न कि सिर्फ़ आनंद के लिए।प्रमाणित सेक्स थेरेपिस्ट टॉड बरातेज ने लिखा, ‘सेक्स
करने की उम्मीद करना बंद करें जैसे कि आप पोर्न स्टार हैं। जब तक आप वास्तव में पोर्न
फिल्म नहीं बना रहे हैं, तब तक खुद पर और अपने साथी पर घंटों तक अलग-अलग पोजीशन
में सेक्स करने का दबाव न डालें। सेक्स को मज़ेदार होना चाहिए, इसलिए शोर और मूर्खता को होने दें।’
अच्छे फिजिकल रिलेशनशिप के लिए
टॉड ने लिखा, ‘हो सकता है कि आपका शरीर हमेशा वैसा काम न करे जैसा आप चाहते हैं।
हर चीज़ आपकी इच्छा, उत्तेजना और आनंद के स्तर को प्रभावित करेगी। सेक्स कोई
सीधा-सादा जैविक कार्य नहीं है, इसमें आपको भावनात्मक और दिमाग से शामिल होना
पड़ता है। अगर आप रिलेक्स नहीं है, अपने पार्टनर पर विश्वास नहीं करते हैं, थके हुए हैं या
फिर परेशान हैं तो आप बहुत आसानी से टर्न ऑफ हो सकते हैं।’टोड कहते हैं, ‘लोगों को
लगता है कि पेनिट्रेट करना ही सेक्स है। पेनिट्रेशन ही सब कुछ नहीं होता है। अगर आप
अपना पूरा ध्यान पेनिट्रेशन पर देते हैं तो सेक्स उबाऊ हो जाता है। इसलिए रचनात्मक बनें।
पार्टनर पर और खुद पर से पेनिट्रेशन का दबाव हटाएं। अन्य चीजों जैसे ओरल सेक्स या
फोरप्ले पर ध्यान दें।’