
साबूदाना खिचड़ी बनाने के लिए सामग्री
– 1 कटोरी साबूदाना
– 1/2 कटोरी मूंगफली दाना
– 1 उबला हुआ आलू
– 1 बड़ा चम्मच कटा हुआ हरा धनिया
– 2 कटी हुई हरी मिर्च
– 1 नींबू
– 10 कढ़ी पत्ते
– 1 छोटा चम्मच घी
– स्वादानुसार सेंधा नमक
नवरात्रि में बनाएं एकदम खिली-खिली साबूदाना की खिचड़ी
सबसे पहले आप साबूदाना साफ करें फिर उसे धोकर 2-3 घंटे के लिए पानी में भिगो दें।
ऐसा करने से साबूदाना फूलकर नरम हो जाएगा। फिर आप एक पैन में मूंगफली के दाने
डालकर धीमी आंच पर भून लें और ठंडे होने के लिए रख दें। मूंगफली दाने ठंडे होने के बाद
उन्हें हाथों मसलकर छिलके अलग करके दरदरा कूट लें। फिर आप आलू, हरी मिर्च, हरी
धनिया पत्ती तो बारीक-बारीक काट लें। इसके बाद एक कड़ाही लें उसमें घी डालकर
मीडियम आंच पर गर्म कर लें। घी गर्म करें उसमें जीरा डालकर भूनें। इसे फ्राई करें फिर
भिगोकर रखा हुआ साबूदाना दाना डालकर करछी से अच्छी तरह मिक्स रहें। 5 मिनट
बाद साबूदाना दरदरी कूटी हुई मूंगफली, हरी धनिया पत्ती और सेंधा नमक डालकर सभी
चीजों को अच्छी तरह से मिला लें। सबसे आखिरी में आप नींबू का रस डालकर खिचड़ी को
2 मिनट और पकाकर गैस बंद कर दें और आपकी व्रत वाली साबूदाना खिचड़ी तैयार है।