
अनार के छिलके का चमत्कार देखकर आप भी हो जाएंगे दंग
स्किन पर अनार के छिलकों को इस्तेमाल करने के लिए आप पहले अनार के छिलकों को
लें और इसे अच्छी तरह से धो लें। इसे आप एक छन्नी में डालें और इसका सारा पानी पूरी
तरह से निकल दें। इसके बाद छिलकों को एक सूती कपड़े पर फैलाएं और अच्छी तरह से
सूखने के लिए रख दें। आप इसे धूप में सूखाएं। ये जब अच्छे से सूख जाए और एकदम
ड़क हो जाए। इसके बाद आप इनको मिक्सर में डालकर पाउडर बना लें। अब इस
पाउडर का यूज आप घरेलू रेमेडीज में कर सकते हैं।एक चम्मच पाउडर को डेढ चम्मच
दही के साथ मिलाएं। अच्छे से मिक्स करने के बाद इसे अपने पर लगा लें। 10 मिनट
लगा रहने के बाद इसे हाथों से गीला करें और फिर चेहरे की मसाज करते हुए हटा दें।
इतना ही नहीं, चेहरे को स्क्रब करने के लिए आप इसे ओट्स के साथ मिला सकते हैं।
इसके लिए ओट्स पाउडर, अनार छिलके का पाउडर, शहद और दूध के साथ मिलाएं।
इसे अपने चेहरे पर लगाएं और स्क्रबिंग करें। डेड स्किन निकालने और दाग-धब्बे
हटाने का ये अच्छा तरीका है।