नसरुल्लाह की मौत का बदला लेगा Iran

नसरुल्लाह की मौत का बदला लेगा Iran
नसरुल्लाह की मौत का बदला लेगा Iran
इजरायल की सेना ने कहा कि उसने शनिवार को हवाई हमले में हिजबुल्ला की सेंट्रल
काउंसिल के उप प्रमुख नबील कौक को मार गिराया है। हिज्बुल्लाह की तरफ से इस
बात की पुष्टि नहीं की गयी है। हालांकि, हिज्बुल्ला ने पुष्टि की है कि उसके एक शीर्ष
कमांडर अली कराकी की इजराइली हवाई हमले में मौत हो गई है। इजरायल हिज्बुल्लाह
के टॉप कमांडरों को चुन-चुनकर खत्म कर रहा है। शुक्रवार को हसन नसरल्ला को
मारने के बाद अब इजराइल की सेना ने नबील कौक को मार गिराने की घोषणा की है।
सेना ने कहा कि उसने शनिवार को हवाई हमले में हिजबुल्ला की सेंट्रल काउंसिल के
उप प्रमुख नबील कौक को मार गिराया है। हिज्बुल्लाह की तरफ से इस बात की पुष्टि
नहीं की गयी है। हालांकि, हिज्बुल्ला ने रविवार को पुष्टि की है कि उसके एक शीर्ष
कमांडर अली कराकी की इजराइली हवाई हमले में मौत हो गई है। बता दें, हाल के
कुछ दिनों में इजराइल एक-एक कर हिजबुल्ला के कई वरिष्ठ कमांडर को ठिकाने
लगा चुका है। 

नसरुल्लाह की मौत का बदला लेगा Iran

कौक 1980 के दशक से ही हिजबुल्ला का वरिष्ठ सदस्य था और इससे पहले दक्षिणी

लेबनान में हिजबुल्ला के सैन्य कमांडर के रूप में काम कर चुका था। अमेरिका ने 2020

में उसके खिलाफ प्रतिबंधों की घोषणा की थी।सेंट्रल काउंसिल के उप प्रमुख नबील कौक

से पहले इजराइल की सेना ने हिज्बुल्लाह के चीफ हसन नसरल्लाह को मार गिराया था।

नसरल्लाह की मौत के बाद से ईरान भड़का हुआ है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराकची

ने एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने चुप नहीं बैठने और मुंहतोड़ जवाब देने की बात

कही है।उन्होंने कहा, ‘निश्चित रूप से नसरल्लाह की मौत एक बड़ी क्षति है, लेकिन इससे

प्रतिरोध में कोई बाधा नहीं आएगी और जैसे हिज्बुल्लाह के पूर्व जनरल सेक्रेटरी सैय्यद

अब्बास अल मुसावी की मौत की तरह, नसरल्लाह की मौत से हिज्बुल्लाह की ताकत को

बढ़ाया है और आज हिज्बुल्लाह की ताकत की सीमा की कोई तुलना नहीं है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »