अपने इस साथी को याद करके इमोशनल हुए मोदी

अपने इस साथी को याद करके इमोशनल हुए मोदी
अपने इस साथी को याद करके इमोशनल हुए मोदी
पीएम मोदी लोकसभा चुनाव से पहले पांच दिन के लिए दक्षिण भारत के दौरे पर हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी देश की नारीशक्ति की हर परेशानी के आगे ढाल बनकर खड़ा है।
महिलाओं को धुआं मुक्त जीवन देने के लिए हमने उज्ज्वला LPG गैस कनेक्शन दिए
हमने फ्री मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए आयुष्मान योजना शुरू की। इन सभी योजनाओं के
केंद्र में नारीशक्ति ही है।
पीटीआई, (सलेम) तमिलनाडु। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को तमिलनाडु के
सलेम में एक जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम
मोदी भावुक हो गए। पीएम मोदी ने जनसभा के दौरान अपने दिवंगत पूर्व साथियों
को याद किया। पीएम मोदी ने कहा कि केएन लक्ष्मण ने पार्टी के लिए बहुत काम
किया। उनका योगदान कभी नहीं भुला जा सकता।

तमिलनाडु जानता है हिंदू धर्म में शक्ति किसे कहते हैं

पीएम मोदी ने कहा कि अभी तो चुनाव अभियान की शुरुआत हुई है। लेकिन INDI एलायंस

के प्लान मुंबई में हुई उनकी पहली रैली में ही खुलकर सामने आ गए हैं। ये कह रहे हैं कि हिंदू

धर्म की जिस शक्ति में आस्था होती है, उन्हें इस शक्ति का विनाश करना है। हिंदू धर्म में शक्ति

किसे कहते हैं, ये तमिलनाडु का हर व्यक्ति जानता है।

अपने इस साथी को याद करके इमोशनल हुए मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि ये INDI एलायंस वाले लोग बार-बार, जानबूझकर हिंदू धर्म का

अपमान करते हैं। हिंदू धर्म के खिलाफ इनका हर बयान बहुत सोचा समझा हुआ होता है।

आप देखिए, और किसी धर्म का अपमान DMK और कांग्रेस का INDI एलायंस नहीं करता,

किसी और धर्म के खिलाफ इनकी जुबान से एक शब्द नहीं निकलता। लेकिन हिंदू धर्म को

गाली देने में ये एक सेकंड नहीं लगाते। हमारे शास्त्र साक्षी हैं कि विनाश उनका होता है, जो शक्ति को खत्म करने का विचार रखते हैं।

ऐसे खतरनाक ideas को हराने की शुरुआत 19 अप्रैल को सबसे पहले मेरा तमिलनाडु करेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »