नायब मंत्रिमंडल में सात मंत्रियों ने ली शपथ

नायब मंत्रिमंडल में सात मंत्रियों ने ली शपथ
नायब मंत्रिमंडल में सात मंत्रियों ने ली शपथ

 चंडीगढ़। भाजपा (Haryana News) के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के बाद आज नायब सैनी

(CM Nayab Singh Saini) के मंत्रिमंडल का विस्तार शुरू हो गया है। हरियाणा

(Haryana Politics) के नए मुख्यमंत्री मंगलवार को पंचकूला (Panchkula News)

पहुंचे। सीएम सैनी ने यहां पर श्री नाडा साहिब गुरुद्वारा में माथा टेका और अरदास की।

उन्होंने माथा टेकने के बाद लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के

प्रचार अभियान की शुरुआत की। मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम ने कहा कि हमारी

सरकार ने बिना खर्ची बिना पर्ची के नौकरियां मिली हैं। अब नायब कैबिनेट में इन मंत्रियों

को जगह मिली है। यहां आप शपथ समारोह से जुड़ी पल-पल का अपडेट पढ़ सकते हैं

हरियाणा में ‘नायब सरकार

मुख्यमंत्री नायब सैनी का नया मंत्रिमंडल

कैबिनेट मंत्री

1:कंवरपाल गुर्जर

2:मूलचंद शर्मा

3:रणजीत सिंह चौटाला

4:जेपी दलाल

5:डा. बनवारी लाल

6.डा. कमल गुप्ता

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार

1:सीमा त्रिखा

2:महिपाल ढांडा

3:असीम गोयल

4:डा. अभय सिंह यादव

5:सुभाष सुधा

6:बिशंबर वाल्मीकि

7: संजय सिंह

सात मंत्रियों ने ली शपथ

हरियाणा मंत्रिमंडल में मंत्रियों ने शपथ ली। कैबिनेट में छह मंत्री और छह राज्य मंत्री

बनाए गए हैं। बता दें कि पूर्व सीएम मनोहर लाल की कैबिनेट में शामिल अनिल विज,

ओमप्रकाश यादव, संदीप सिंह और कमलेश का पत्ता कट गया है।

हरियाणा कैबिनेट विस्तार

बड़खल विधायक सीमा त्रिखा, पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

के रूप में शपथ ली। नांगल चौधरी से भाजपा विधायक डा. अभय सिंह यादव को बनाया गया राज्य मंत्री

स्वतंत्र प्रभार लिया है। अभय सिंह यादव दूसरी बार विधायक बने हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत

के विरोध के चलते पिछली बार मंत्री बनने से रह गए थे अभय सिंह। बता दें कि वह पूर्व आईएएस

(IAS) अधिकारी भी रह चुके हैं।

नायब मंत्रिमंडल में सात मंत्रियों ने ली शपथ

हरियाणा राजभवन में मंत्रिमंडल का विस्तार शुरू हो गया है। आज हरियाणा सरकार सात

लोगों को कैबिनेट में जगह देगी। मंच पर राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय के साथ मुख्यमंत्री

नायब सिंह सैनी और स्पीकर डॉ. ज्ञानचंद गुप्ता, डा. कमल गुप्ता मंत्री बने, हिसार के

विधायक हैं। डॉ. कमल गुप्ता बता दें कि मनोहर लाल के मंत्रिमंडल में भी मंत्री थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »