
अब लॉस एंजिल्स में इस जगह लगी आग
जानकारी के मुताबिक ये आग कास्टिक झील, सांता क्लैरिटा के पास लगी हुई है। इस कारण
31 हजार लोगों को घर खाली करने के निर्देश दिए गए है। वहीं इलाके के कुछ हिस्सों को बंद
कर दिया गया है। कैलिफॉर्निया फायर विभाग के कर्मचारी और एंजिल्स नेशनल फॉरेस्ट के
कर्मचारी लगातार इस आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे है। इस आग को बुझाने के लिए
हेलीकॉप्टर और विशाल विमान घटनास्थल पर पानी गिरा रहे है। इसके साथ ही रिटार्डेंट भी
गिराया जा रहा है।जंगल में लगी आग के बाद स्थानीय लोगों को निर्देश दिए गए हैं कि वो घर
को छोड़ दें। आम जनता को घर खाली करने के लिए इमरजेंसी अलर्ट जारी किया है। स्थानीय
लोगों का कहना है कि वो बस अपने घर को जलने नहीं देना चाहते है। बता दें कि तेज हवाओं,
कम नमी और सूखी झाड़ियों के कारण ये आग लगी है। इन कारणों से ही ये आग तेजी से
फैल रही है। तेज हवाओं के कारण हेलीकॉप्टर की उड़ान पर असर देखने को मिल सकता है।
ये आग उन इलाकों पर भी फैल सकती है जहां सूखा क्षेत्र है। ऐसे में आग के फैलने
का खतरा बना हुआ है।