अमित शाह का केजरीवाल पर निशाना

अमित शाह का केजरीवाल पर निशाना
अमित शाह का केजरीवाल पर निशाना
अमित शाह ने कहा कि 2014 से नरेन्द्र मोदी जी ने देश के अंदर politics of
performance को स्थापित किया है और भाजपा ने जितने भी चुनाव आए,
उनमें जो वादे किए थे उन्हें पूरा करने का गंभीरता से प्रयास किया है। इसलिए
दिल्ली प्रदेश भाजपा ने महिलाओं, युवाओं, जेजे कलस्टर के निवासियों,
असंगठित मजदूरों, मध्यम आय वर्ग, व्यापारियों, पेशेवरों के साथ नीचे तक
जाकर सुझाव प्राप्त करने का काम किया है।दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए
भाजपा का संकल्प पत्र नई दिल्ली में जारी किया गया। अमित शाह ने कहा
कि आज दिल्ली 2025 विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के संकल्प पत्र का
अंतिम हिस्सा जारी करने के लिए मैं आप सबके सामने उपस्थित हुआ हूं। जैसे
कि भाजपा की परंपरा है, हम चुनाव को बहुत गंभीरता से लेते हैं, चुनाव को
जनसंपर्क का माध्यम भी मानते हैं। और चुनावों के माध्यम से बनने वाली
सरकारों के नीति निर्धारण को निश्चित करने के लिए हम जनता के बीच
जाकर चुनाव में भाजपा से उनकी क्या अपेक्षा है, ये जानकारी भी एकत्र करते
हैं। भाजपा के लिए संकल्प पत्र विश्वास का सवाल होता है और करने वाले
कामों की सूची होता है।ये कोरे वादे नहीं होते हैं।

अमित शाह का केजरीवाल पर निशाना

अमित शाह ने कहा कि 2014 से नरेन्द्र मोदी जी ने देश के अंदर politics of

performance को स्थापित किया है और भाजपा ने जितने भी चुनाव आए,

उनमें जो वादे किए थे उन्हें पूरा करने का गंभीरता से प्रयास किया है। इसलिए

दिल्ली प्रदेश भाजपा ने महिलाओं, युवाओं, जेजे कलस्टर के निवासियों,

असंगठित मजदूरों, मध्यम आय वर्ग, व्यापारियों, पेशेवरों के साथ नीचे तक

जाकर सुझाव प्राप्त करने का काम किया है। अलग-अलग प्रकार के 1 लाख

8 हजार लोगों ने अपने सुझाव दिए हैं। 62 प्रकार की अलग-अलग समूहों की

बैठक की गई  और 41 LED वैन के माध्यम से हमने सुझाव मांगे। अमित

शाह ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक

अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा और कहा कि केजरीवाल जो

वादे करते हैं, वो पूरे नहीं करते। बीजेपी जितने भी चुनाव में वादे

किए उनको पूरा किया है। बीजेपी ने सभी वर्गों को ध्यान में रखकर ये संकल्प पत्र तैयार किया

है। दिल्ली के बजट को देखकर समझ कर ये संकल्प पत्र जारी किया है।  केजरीवाल वादे

करते हैं लेकिन पूरे नहीं करते और मासूम सा चेहरा लेकर आ जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »