दुकानदार… दिल्ली में BJP का नया धमाका

दुकानदार... दिल्ली में BJP का नया धमाका
दुकानदार… दिल्ली में BJP का नया धमाका
अमित शाह ने कहा कि केजरीवाल ने कहा था कि 7 साल में मैं यमुना को एकदम शुद्ध कर दूंगा और कहा
था कि मैं दिल्लीवालों के सामने यमुना में डुबकी लगाऊंगा। मैं केजरीवाल जी को याद कराना चाहता हूं
कि केजरीवाल जी दिल्ली की जनता आपकी उस विश्वप्रसिद्ध डुबकी की राह देख रही है कि कब आप
डुबकी लगाओगे।दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र नई दिल्ली में जारी किया
गया। संकल्प पत्र 3 को लेकर अमित शाह ने कहा कि दिल्ली की अनधिकृत कालोनी में निर्माण करने,
खरीदने और बेचने की अनुमित होगी। दिल्ली के नियमों के हिसाब से निर्माण और बेचने का अधिकार
होगा। उन्होंने कहा कि 13 हजार सील दुकानों को लेकर कहा कि इसका कानूनी रास्ता निकाला है।
न्यायिक प्राधिकरण बना कर 6 महीने के भीतर सील हुई दुकानों को खोलेंगे। अमित शाह ने कहा
कि देश में जहां-जहां चुनाव आया और देश एवं राज्यों की जनता ने नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में
भाजपा को मैंडेट दिया, वहां डबल इंजन सरकारों ने हर राज्य को बदलने का काम किया है। नरेन्द्र
मोदी जी ने आज पूरे देश में एक विश्वास पैदा किया है कि लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को को बरकरार
रखते हुए भी सर्वसमावेशी और सर्वस्पर्शी विकास संभव है। इन्होंने (केजरीवाल और आप ने) काम
नहीं करने का एक नया तरीका ढूंढा है। कोई भी काम नहीं करना है तो ये कहते हैं कि हमें पूर्ण राज्य
का दर्जा दे दीजिए। जब इन्होंने वादा किया और चुनाव लड़ा तो क्या इन्हें दिल्ली का स्टेटस मालूम
नहीं था क्या! केवल बहाने बनाना इनकी फितरत है। 

दुकानदार… दिल्ली में BJP का नया धमाका

अमित शाह ने कहा कि केजरीवाल ने कहा था कि 7 साल में मैं यमुना को एकदम शुद्ध कर दूंगा और

कहा था कि मैं दिल्लीवालों के सामने यमुना में डुबकी लगाऊंगा। मैं केजरीवाल जी को याद कराना

चाहता हूं कि केजरीवाल जी दिल्ली की जनता आपकी उस विश्वप्रसिद्ध डुबकी की राह देख रही है कि

कब आप डुबकी लगाओगे। केजरीवाल ने कहा था कि मैं, मेरी सरकार का कोई मंत्री सरकारी बंगला

नहीं लेंगे। लेकिन इन्होंने बंगला लिया, यहां तक तो ठीक था, लेकिन 51 करोड़ से ज्यादा खर्च करके

4 बंगलों को एकसाथ मिलाकर इन्होंने एक शीश महल बना दिया। दिल्ली में केजरीवाल ऐसी सरकार

चला रहे हैं, जो वादे करते हैं, उन्हें पूरा नहीं करते हैं और फिर से झूठ के एक बहुत बड़े पुलिंदे और भोले

से चेहरे के साथ जनता के सामने उपस्थित होते हैं। मैने अपने राजनीतिक जीवन में इतनी सफाई

से झूठ बोलने वाला व्यक्ति नहीं देखा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »