अमेरिका में आतंकी गोल्डी बराड़ का THE END

अमेरिका में आतंकी गोल्डी बराड़ का THE END
अमेरिका में आतंकी गोल्डी बराड़ का THE END

 चंडीगढ़। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड आतंकी गोल्डी

बराड़ की अमेरिका में हत्या हो गई है। हत्या की जिम्मेदारी आतंकी गैंगस्टर

अर्शदीप सिंह डल्ला और लखबीर सिंह ने ली है। इस मामले की एफबीआई जांच

कर रही है। एफबीआई ने पवितर सिंह और हुस्न दीप सिंह को पकड़ भी लिया है।

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या (Sidhu Moosewala Murder Case)

के मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़ की अमेरिका में कुछ बदमाशों ने गोली मारकर

हत्या कर दी है। भारत सरकार ने कनाडा में छिपे गोल्डी बराड़ (Goldy Brar)

को आतंकी घोषित किया हुआ है। वहीं एफबीआई मामले की जांच कर रही है।

एफबीआई ने पवितर सिंह और हुस्न दीप सिंह को पकड़ लिया है।

श्री मुक्तसर साहिब का रहने वाला गोल्डी बराड़

चैनल के मुताबिक, अमेरिका के फेयरमोंट और होल्ट एवेन्यू में मंगलवार शाम

को बराड़ को गोलियां मारी गईं। बता दें कि बराड़ लॉरेंस बिश्नोई गिरोह को चला

रहा था। पहले वह कनाडा में था, लेकिन मूसेवाला के कत्ल के बाद वह अमेरिका

शिफ्ट हो गया था। गोल्डी बराड़ पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब जिले का रहने वाला

था। उसका जन्म 1994 में हुआ था। बराड़ का नाम सतविंदर सिंह था। पिता पंजाब

पुलिस में सब इंस्पेक्टर थे। गोल्डी बराड़ के चचेरे भाई अकाली नेता गुरलाल बराड़

की चंडीगढ़ में अक्टूबर 2020 में एक क्लब के बाहर गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी।

पंजाब यूनिवर्सिटी का छात्र था गोल्डी बराड़

वह पंजाब विश्वविद्यालय का छात्र था। गुरलाल बराड़ लॉरेंस बिश्नोई का करीबी था।

दोनों स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी से जुड़े रहे। गुरलाल की हत्या

के बाद लॉरेंस गिरोहने इंटरनेट मीडिया पर लिखा था अब नई जंग की शुरुआत

सड़कों पर खून बहेगा। इस हत्या का बदला लेने के लिए गोल्डी बराड़ ने अपराध

का रास्ता चुना और लॉरेंस से हाथ मिला लिया।

दो बार जारी हो चुका रेड कॉर्नर नोटिस

आठ फरवरी 2021 को गोल्डी ने अपने भाई गुरलाल की हत्या का बदला लेने के

लिए फरीदकोट के जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष गुरलाल सिंह पहलवान की हत्या कर

दी। इसके बाद गोल्डी स्टूडेंट वीजा पर कनाडा भाग गया। गोल्डी के खिलाफ दो बार

रेड कार्नर नोटिस जारी हो चुका है। वह विदेश में चेहरा बदल-बदल कर रह रहा था।

मोहाली में यूथ अकाली नेता विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या 2021 में हत्या हो गई।

इसमें सिद्धू मूसेवाला का नाम सामने आया। मिड्डूखेड़ा लारेंस और गोल्डी का दोस्त था।

अमेरिका में आतंकी गोल्डी बराड़ का THE END

मिड्डूखेड़ा की हत्या का बदला लेने के लिए बराड़ ने विदेश में बैठकर सिद्धू मूसेवाला के

कत्ल की साजिश रची। बराड़ को भारत लाने के लिए पंजाब पुलिस और केंद्रीय

एजेंसियां लगातार प्रयास कर रही थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »