स्कूलों में बम होने की धमकी वाले झूठे संदेशों पर विश्वास न करें

स्कूलों में बम होने की धमकी वाले झूठे संदेशों पर विश्वास न करें
स्कूलों में बम होने की धमकी वाले झूठे संदेशों पर विश्वास न करें
इससे बड़े स्तर पर अफरा-तफरी मच गई और घबराए हुए माता-पिता अपने बच्चों को
लेने के लिए स्कूलों की ओर दौड़ पड़े। अधिकारियों की तलाशी के दौरान कुछ भी नहीं
मिला जिसके बाद इसे अफवाह घोषित कर दिया गया। स्कूलों में बम होने के बारे में कुछ
व्हाट्सएप ग्रुप में किए जा रहे झूठे दावों पर संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार
को कहा कि इन संदेशों में कोई सच्चाई नहीं है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे
व्हाट्सएप ग्रुप पर सामने आए उन ऑडियो संदेशों पर विश्वास न करें जिनमें दिल्ली-एनसीआर
के स्कूलों में बम होने के झूठे दावे किए गए हैं। दिल्ली-एनसीआर के लगभग 200 स्कूलों को
बुधवार को एक समान धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ था, जिसमें दावा किया गया कि उनके
परिसर में विस्फोटक रखे गए हैं। इससे बड़े स्तर पर अफरा-तफरी मच गई और घबराए हुए
माता-पिता अपने बच्चों को लेने के लिए स्कूलों की ओर दौड़ पड़े। 

स्कूलों में बम होने की धमकी वाले झूठे संदेशों पर विश्वास न करें

दिल्ली पुलिस की ओर से बृहस्पतिवार को जारी एक बयान में कहा गया, व्हाट्सएप और

अन्य चैट ग्रुप पर कुछ ऑडियो संदेश भेजे जा रहे हैं कि कुछ स्कूलों में कुछ संदिग्ध वस्तुएं

पाई गईं हैं। बयान में कहा गया, ये संदेश झूठे हैं और इनमें कोई सच्चाई नहीं है। हम सभी से

अनुरोध करते हैं कि कृपया अन्य लोगों को भी बताएं कि ये संदेश झूठे हैं। दिल्ली-एनसीआर के

लगभग 200 स्कूलों को बुधवार को एक समान धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ था, जिसमें दावा

किया गया कि उनके परिसर में विस्फोटक रखे गए हैं। इससे बड़े स्तर पर अफरा-तफरी मच गई

और घबराए हुए माता-पिता अपने बच्चों को लेने के लिए स्कूलों की ओर दौड़ पड़े। अधिकारियों की

तलाशी के दौरान कुछ भी नहीं मिला जिसके बाद इसे अफवाह घोषित कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »