आग में घिरे कारोबारी दानिश ने इन्हें की थी दो बार कॉल

आग में घिरे कारोबारी दानिश ने इन्हें की थी दो बार कॉल
आग में घिरे कारोबारी दानिश ने इन्हें की थी दो बार कॉल
कानपुर में पांच मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग में पांच जिंदगियां जल गईं।
डक्ट के सहारे बिल्डिंग में ऊपर तक पहुंचे धुएं के बीच दमकल कर्मियों को रेस्क्यू
करना आसान नहीं था। धधकती बिल्डिंग में कड़ी मशक्कत कर सात घंटे में दमकल
कर्मी पांचवीं मंजिल पर पहुंचे तो वहां दानिश की बेटी सारा, सिमरा, इनाया के शव
सीढ़ी के पास मिले। दमकल कर्मियों ने बताया कि तीनों शव जल रहे थे। यह देख
उन लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। आनन-फानन अग्निशमन यंत्र से आग को बुझाया
और उच्चाधिकारियों को शवों के मिलने की जानकारी दी। बिल्डिंग में फंसे दानिश,
पत्नी नाजली सबा और तीनों बेटियों ने बचने के लिए ऊपर से नीचे तक काफी जद्दोजहद
की। दानिश और उनकी पत्नी का चौथी मंजिल में सीढ़ी के पास शव मिला। तीनों बेटियों
के शव तीसरी मंजिल पर एक साथ लिपटे थे। इससे यह बात तो साफ है कि तीनों ने
दहशत के कारण एक दूसरे को थाम लिया होगा। दमकल कर्मियों ने बताया कि पुलिस को
शवों को अलग-अलग करने में काफी परेशानी हुई।

आग में घिरे कारोबारी दानिश ने इन्हें की थी दो बार कॉल

रिश्तेदारों के मुताबिक दानिश और कासिफ जैसा प्यार ही उनके बच्चों में भी था।
बड़े भाई दानिश के तीन बेटियां सारा, सिमरा और इनाया फातिमा थीं। वहीं, कासिफ
के दो बेटे अयान और सूफियान हैं। दोनों भाईयों के बच्चों में खूब अच्छी पटती थी।
संग खेलने जाना हो या शॉपिंग के लिए बाजार, बच्चे अक्सर साथ ही रहते। पांचों
भाई-बहनों के बीच खूब प्यार था।कानपुर में पांच मंजिला भवन में तीसरी मंजिल
पर दमकल कर्मियों को बेटियों के शव जलते मिले थे। डक्ट से धुएं का गुबार और
आग की लपटों के बीच घंटों जद्दोजहद करनी पड़ी।तीनों बच्चियों के शव आपस में लिपटे थे।
कासिफ हो या दानिश, दोनों में से जो भी बाजार जाता, सभी बच्चों के लिए खाने-पीने
की चीजें या खिलौने लाना नहीं भूलता। घटना के बाद से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बहनों को याद कर जब वह रोना शुरू कर देते हैं तो मां उन्हें दिलासा देती। छोटा बेटा
सूफियान अपनी छोटी बहन इनाया और सिमरा व सारा को याद करके बार बार बिलख कर
कहता है, हाय अप्पी कहां चली गईं। इसके बाद परिवार वाले उसे समझाते लेकिन
खुद उनके आंसू छलक पड़ते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »