
कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान ने जो कुछ भी किया था उसके बाद भारत
मायूस था। उम्मीद कर रहा था। आज पूरा देश अपने प्रधानमंत्री को धन्यवाद अदा कर रहा है।
रात क्या होती है पाकिस्तान से पूछो? आप तो सोए और सवेरा हो गया।
रात के करीब सवा एक बजे का वक्त जब आधी दुनिया सो रही थी तो
पाकिस्तान के आतंकियों का उनकी नियती से मिलन हो रहा था। आधी
रात के वक्त भारत ने पाकिस्तान की नींद उड़ा दी और ऑपरेशन सिंदूर
लॉन्च कर दिया। जिन लोगों का सिंदूर आतंकियों ने मिटाने का प्रयास
किया था। एक महिला से कहा था कि जाकर मोदी को बता देना कि तुम्हारे
पति को मारा है। मोदी को पता लगा और अब तो पाकिस्तान समेत पूरी
निया को भी पता लग गया कि नमक स्वाद अनुसार अकड़ औकात
अनुसार ही अच्छी लगती है। वैसे भी मोदी जी ने तो पहले ही अपने एक
बयान में साफ कर दिया था कि मुझमें रिस्क लेने की क्षमता औरों से
नए भारत का एक्शन भरपूर
ज्यादा है। हिंदुस्तान के लोगों के लिए खामोश हूं लेकिन ये भावनाएं आएंगी तो
हिसाब होगा। हिसाब हुआ भी और ऐसा कि बम आतंकियों के अड्डे पर गिरे
लेकिन धड़कने पाकिस्तान की सरकार और सेना की थमने लगी। 140 करोड़
भारतीयों को ऑपरेशन सिंदूर नाम भी अच्छा लगा और भारतीय सेना ने जो
किया वो काम भी अच्छा लगा। कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान ने जो कुछ
भी किया था उसके बाद भारत मायूस था। उम्मीद कर रहा था। आज पूरा देश
अपने प्रधानमंत्री को धन्यवाद अदा कर रहा है। पाकिस्तान के घर में घुसकर
एक, दो नहीं बल्कि तीन-तीन बार तीन अलग अलग प्रधानमंत्रियों को उनकी
औकात दिखा दी। उरी हमले के बाद नवाज शरीफ को धूल चटाया। पुलवामा
किया तो इमरान खान के शासनकाल में जमीन की बजाए आसमान से घुसकर
ऐसा तांडव मचाया कि सेना से लेकर सरकार तक के पैर कांपने लग गए।