
बायोई3 नीति को मंजूरी देने केमंत्रिमंडल के एक अन्य निर्णय का स्वागत करते हुए उन्होंने ‘एक्स’ पर एक
पोस्ट में कहा, यह नीति अनुसंधान, नवाचार और स्टार्टअप को समर्थन देने पर ध्यान केंद्रित करेगी,
जिससे हमें जैव प्रौद्योगिकी क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।यूपीएस को मंजूरी देने केमंत्रिमंडल
के फैसले की सराहना करते हुए आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “140 करोड़ देश वासियों के
जीवन को सुगम बनाने हेतु सतत समर्पित आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में
आज केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) को दी गई मंजूरी अभिनंदनीय है।उन्होंने
कहा, “ केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों को लाभांवित करता यह युगांतरकारी निर्णय उनके जीवन में
आर्थिक सुरक्षा और सुखद भविष्य की सुनिश्चितता का नया सूर्योदय लेकर आया है। आपका हार्दिक आभार
प्रधानमंत्री जी!” केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक जनवरी 2004 के बाद सेवा में शामिल होने वाले 23 लाख सरकारी
कर्मचारियों के लिए राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के तहत वेतन का 50 प्रतिशत हिस्सासुनिश्चित पेंशन
के रूप में दिए जाने को शनिवार को मंजूरी दी।