
AAP नेता Manish Sisodia ने स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका
मनीष सिसोदिया ने कहा कि उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री की रिहाई के लिए भी प्रार्थना की। केजरीवाल कथित
आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई)
इसकी जांच कर रहा है। सिसोदिया ने तिहाड़ जेल में बिताए 17 महीनों को भी याद किया और दावा किया कि उन्हें
एक साजिश के तहत कैद करके रखा गया। उन्होंने कहा कि वह हमेशा सत्य की जीत के लिए प्रार्थना करते हैं।
सिसोदिया ने कहा कि उन्हें ईश्वर के आशीर्वाद, उच्चतम न्यायालय और देश के संविधान की बदौलत न्याय मिला।
इससे पहले सिसोदिया ने अमृतसर पहुंचने पर राज्य में उत्कृष्ट कार्यों के लिए मान सरकार की सराहना की।स्वर्ण
मंदिर परिसर में मान ने कहा कि सिसोदिया ने देश के शिक्षा क्षेत्र में क्रांति ला दी। भगवंत मान ने कहा, सिसोदिया
को उच्चतम न्यायालय से न्याय मिला है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि केजरीवाल भी जल्द ही रिहा हो जाएंगे।
मान ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आप के नेताओं को जेल भेजकर पार्टी को तोड़ने की
कोशिश की है।उन्होंने कहा कि सिसोदिया अपने परिवार के साथ स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने आए थे और उनका
कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं था। मनीष सिसोदिया के साथ मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, कुलदीप सिंह धालीवाल
और हरभजन सिंह और विधायक जीवन ज्योत कौर सहित कई पार्टी के कई नेता मौजूद थे।