
मंडला, कटनी केन्द्रीय सहकारिता एवं गृहमंत्री अमित शाह ने आज कहा कि
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उद्देश्य गरीब, आदिवासी और पिछड़े समाज के
प्रत्येक व्यक्ति का उत्थान करना है, जबकि विपक्षी गठबंधन एवं कांग्रेस
पार्टी का एकमात्र लक्ष्य परिवार को आगे बढ़ाना है।
श्री शाह यहाँ मंडला और कटनी में आयोजित विशाल जनसभाओं को संबोधित
किया और जनता से मध्यप्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर प्रचंड बहुमत
से कमल खिलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा
चुनाव में एक ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा और एनडीए
हैं, वहीं दूसरी तरफ परिवारवाद एवं भ्रष्टाचार वाला इंडी गठबंधन है।
देश की अर्थव्यवस्था विश्व में 11वें स्थान से पांचवें स्थान पर
उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी, शरद पवार, स्टालिन और सोनिया सहित इंडी गठबंधन
के तमाम नेता अपने बेटे-बेटी को सत्ता तक पहुंचाना चाहते हैं। सिर्फ अपने परिवार का
भला सोचने वाले नेता कभी देश के गरीब, युवा, वंचित और महिला के हित कभी नहीं
सोच सकते। देश के गरीब, युवा, वंचित और महिला के हित में सिर्फ श्री मोदी ही सोच
सकते हैं। भाजपा सरकार में देश की अर्थव्यवस्था विश्व में 11वें स्थान से पांचवें स्थान
पर पहुँच गयी है। भाजपा सरकार वर्ष 2027 तक भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी
आर्थिक शक्ति बनाएगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, महाकाल कॉरिडोर,
सोमनाथ मंदिर नवीनीकरण और महाकाली मंदिर की पुनर्स्थापना सहित अनेक
मंदिरों की पुनर्स्थापना की गई है। श्री मोदी ने धारा 370 हटाकर कश्मीर को हमेशा
के लिए भारत का एक अटूट हिस्सा बना दिया है।
आदिवासी कल्याण के लिए कांग्रेस कुछ नहीं कर पाई-शाह
उन्होंने कहा कि श्री मोदी ने हर भ्रष्टाचारी को जेल में डालने और जनता को उनकी
पाई-पाई लौटाने का संकल्प लिया था, जिसे वे आज चरितार्थ भी कर रहे हैं।
कांग्रेस नतृत्व वाली यूपीए सरकार ने अपने 10 वर्ष के शासन में मध्यप्रदेश को
मात्र 1 लाख 99 हजार करोड़ रुपए आवंटित किया, लेकिन प्रधानमंत्री श्री मोदी
की सरकार ने अपने 10 वर्षों के कार्यकाल में 7 लाख 74 हजार करोड़ रुपए
आवंटित किए हैं। श्री शाह ने जनता से भाजपा को 29 सीटों पर जीत हासिल
करवाने और श्री मोदी को एक फिर से प्रधानमंत्री बनाने और 400 से अधिक
सीटों पर विजयी बनाने का आग्रह किया।