
करौली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने
एवं उसके परिवारवाद एवं भ्रष्टाचार में डूबने का आरोप लगाते हुए कहा है कि
चाहे मोदी को कितनी ही घमकी दे दो लेकिन भ्रष्टाचारियों को जेल जाना ही
पड़ेगा, यह मोदी की गारंटी हैं।
श्री मोदी ने गुरुवार को करौली में भाजपा प्रत्याशी इंदु जाटव के समर्थन में
आयोजित जनसभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जो हमारा घोर विरोध
करते है, परिवारवाद एवंं भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस जनता की मजबूरियों में भी
मुनाफा ढूंढ रही है। श्री मोदी ने कहा कि पूरे देश में भ्रष्टाचारियों पर कड़ी
कार्रवाईकी जा रही है, इसलिए इंडिया गठंबधन के लोग मोदी के खिलाफ
एकजुट हो रहे हैं।देश में एक तरफ मोदी कह रहे है कि भ्रष्टाचार बचाओं, दूसरी तरफ ये लोग
कहते हैकि भ्रष्टाचारी बचाओं और ये लोग भ्रष्टाचारियों को बचाने निकले है मगर
चाहे मोदीको कितनी ही धमकी दे दो लेकिन भ्रष्टाचारियों को जेल जाना ही पड़ेगा,
यह मोदी की गांरटी है।उन्होंने कहा “आज गरीब का बेटा प्रधान सेवक हैं
तो गरीब को परेशानी से मुक्ति मिली है और मेरा हर पल देश के नाम हैं।
भाजपा सरकार ने सेवा एवं जिम्मेदारी का काम किया
उन्होंने कहा कि जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने राजस्थान को जो पानी
देना चाहिए था वह केनाल बनते ही दिया गया। उन्होंने कहा कि राजस्थान पानी की
मुसीबत से गुजर रहा है इससे वह अच्छी तरह समझ रहे हैं लेकिन कांग्रेस ने पानी में
पैसा कमाने का पाप किया है जबकि भाजपा सरकार ने सेवा एवं जिम्मेदारी का काम
किया है और आने वाले समय में देश में घर घर पानी पहुंचाया जायेगा, यह मोदी की
गारंटी है और आपके सपने ही मेरा संकल्प हैं।
उन्होंने कहा “आप सब जानते हैं कि मोदी आराम एवं मौज करने के लिए पैदा
नहीं हुआ है, मोदी मेहनत करता है क्योंकि मोदी के लक्ष्य बड़े हैं जो देश से जुड़े
हुए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसी पार्टी है जो युवाओं के नौकरी में भी लूट के
मौके तलाशती हैं और राजस्थान में पेपरलीक इंडस्ट्री खड़ी हो गई है। मोदी ने
गारंटी दी थी कि प्रदेश में भाजपा सरकार आयेगी तो पेपरलीक मामले के आरोपी
जेल जायेंगे और आज मोदी की गारंटी पूरी हुई है।श्री मोदी ने कहा कि 60 साल
सत्ता के कांग्रेस के पापों की लिस्ट लंबी हैं। उन्होंने राजस्थान की धरती से कांग्रेस
का एक महापाप बताते हुए कहा कि यह महापाप राजस्थान के सम्मान एवं पहचान
के साथ खिलवाड़ का हैं जिसमें वोट बैंक के लिए तुष्टिकरण का गंदा खेल खेला गया हैं।
तुष्टिकरण एवं भ्रष्टाचार के लिए मंदिरों को गिरा कर उनकी जमीन कब्जा की गई हैं।
भ्रष्टाचारियों को जेल जाना ही होगा-मोदी
उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस को बताना चाहते हैं कि राजस्थान का कश्मीर से
क्या वास्ता हैं, यह जानना है तो यहां के वीर जवानों के घर जाकर पूछों उनके
गांव की मिट्टी बतायेगी कि क्या वास्ता हैं, वीर जवानों ने बलिदान दिया हैं,
इस मिट्टी की समाधियां बतायेगी कि राजस्थान का कश्मीर से क्या वास्ता हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सोच संकुचित हो गई हैं। उन्होंने भारत के एक द्वीप
को श्रीलंका को दे देने का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे देश विरोधी कुकृत्य को
ये लोग जायज ठहरा रहे हैं और कह रह रहे है उसमें कोई रहता नहीं हैं, यह
इनकी मानसिकता हैं। इनके इरादे ही खतरनाक हैं।
प्रधानमंत्री अपना भाषण राम राम सा से शुरु किया और कहा कि करौली बता
रहा है कि चार जून 400 पार।