
आमिर खान का बड़ा खुलासा: बॉलीवुड स्टार्स की ‘शर्मनाक’ मांगों से मेकर्स परेशान
आमिर खान ने कहा, “सितारों को पहचान मिलनी चाहिए,
लेकिन इस हद तक नहीं कि वे निर्माताओं को परेशान करने लगें।
“एक व्यवस्था थी कि फिल्म मेकर सेट पर स्टार के ड्राइवर
और उसके असिस्टेंट का खर्च उठाता था। मुझे यह प्रचलन बहुत अजीब लगा।
मैंने सोचा, ‘ड्राइवर और असिस्टेंट मेरे लिए काम कर रहे हैं
तो निर्माता इसका खर्च क्यों उठा रहा है?’
अगर फिल्म मेकर मेरे निजी कर्मचारियों को भुगतान कर रहा है,
तो क्या इसका मतलब है कि वह मेरे बच्चों की स्कूल फीस भी देना शुरू कर देगा? यह सब कहां रुकेगा?”
आमिर ने आगे कहा कि, उन्होंने जोर देकर कहा कि निर्माताओं
को केवल वही खर्च उठाने चाहिए जो सीधे फिल्म से जुड़े हों।
“इसमें मेकअप, हेयर स्टाइल, कॉस्ट्यूम शामिल हैं।
लेकिन मेरे निजी ड्राइवर या हेल्पर का खर्चा देना, फिल्म में उनका क्या योगदान है?
वे मेरे लिए काम कर रहे हैं।
उन्हें भुगतान करना मेरी जिम्मेदारी है, खासकर जब मैं अच्छी कमाई कर रहा हूं।”