
टीवी की पार्वती अब मां बनने वाली है। ‘देवों के देव महादेव’ में पार्वती का किरदार
से सबका दिल जीतने वाली सोनारिका भदौरिया ने अपने पति विकास पाराशर
के साथ अपनी प्रग्नेंसी की घोषणा की है।
आपको बता दें कि, इस कपल ने फरवरी 2024 में शादी की।
एक्ट्रेस ने हाल ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म
इंस्टाग्राम पर बेबी बंप से साथ कुछ तस्वीरों को शेयर किया है।
‘देवों के देव महादेव’ शो में पार्वती किरदार से मशहूर हुईं
एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया और उनके पति विकास पाराशर
ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के बीच गुड न्यूज शेयर की है।
जल्द ही कपल के घर में गूंजेगी किलकारियां।
एक्ट्रेस भी मातृत्व के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह खुशखबरी साझा की।
‘Devon Ke Dev Mahadev’ की एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया के घर जल्द गूंजेगी किलकारियां, अभिनेत्री समुद्र किनारे
अपने मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करते हुए सोनारिका ने कैप्शन में लिखा
“हमारा अब तक का सबसे बड़ा एडवेंचर।
तस्वीरों में एक्ट्रेस अपना क्यूट बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।
फोटोज को देखकर ऐसा लग रहा है कि एक्ट्रेस अपनी प्रग्नेंसी की दूसरी तिमाही में हैं।
तस्वीरों में सोनारिका वाइट लेस वाली आउटफिट पहने अपने पति
के साथ समुद्र किनारे खूबसूरत दृश्य के सामने पोज़ देती नजर आ रही हैं।
सोनारिका और विकास अपनी खुशखबरी का इज़हार करते हुए
हाथों में हाथ डाले और रोमांटिक पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।
आपको बता दें कि सोनारिका भदौरिया ने फरवरी 2024 में बिजनेसमैन
विकास पाराशर से शादी की थी। यह बच्चा इस कपल का पहला बच्चा होगा।
विकास और सोनारिका लंबे समय से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे।
इस कपल ने अपने करीबी परिवार और दोस्तों की मौजूदगी
में एक निजी शादी का फैसला किया था।
वहीं शादी के बाद सोनारिका ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ
से ब्रेक लिया और टीवी प्रोजेक्ट्स भी दूर रहीं।