
उल्लेखनीय है कि इस साल भी केंद्र सरकार द्वारा आय कर (इनकम टैक्स)
को लेकर नए कानून तय कर दिए गए हैं।
आयकर विभाग आपके बैंक खातों के अलावा अब सोशल मीडिया खातों पर भी रखेगा नजर, जुड़ गए नए नियम
जो 1 अप्रैल 2026 से लागू होने वाले हैं। इस नए नियम-कानून के अनुसार
आय कर विभाग (इनकम टैक्स डिपार्टमेंट)
आपका सोशल मीडिया अकाउंट्स, ईमेल्स, बैंक अकाउंट्स और ट्रेडिंग अकाउंट्स को एक्सेस कर पाएगा।
बताया जाता है कि यदि आयकर विभाग को आप की आय और व्यय पर किसी भी तरह से शक होता है
कि आपने कर (टैक्स) की चोरी की है या आपके पास अघोषित आय है
जिससे आप ज्यादा व्यय कर रहे हैं, या फिर आप किसी गैरकानूनी सम्पत्ति और ज्वैलरी के मालिक हैं
तो वह आपकी पूरी ऑनलाइन हिस्ट्री कानूनी रूप से खंगाल पाएंगे।
यही वजह है कि जब आप आय कर (इनकम टैक्स) भरते हैं
तो आपको यह जानना बहुत जरूरी है कि आने वाले साल में उक्त आशय
के आय कर (इनकम टैक्स) के नए नियम आने वाले हैं।
इसलिए अपेक्षित सावधानी अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी बरतें
अन्यथा दिखावा के चक्कर में लेने के देने भी पड़ सकते हैं।