पंचायती राज चुनावों में आरक्षण से पिछड़ा प्रतिनिधित्व मिलेगा
3/9/2022
निधि मीडिया न्यूज हरियाणा
हिसार हरियाणा
पंचायती राज चुनावों में आरक्षण से पिछड़ा प्रतिनिधित्व मिलेगा
और उन्हें आगे बढऩे के पर्याप्त अवसर मिलेंगे आयोग के
पूर्व चैयरमेन सतबीर वर्मा ने एक बयान में कहा कि
अध्यादेश के माध्यम से पंचायती राज अधिनियम में संशोधन कर हरियाणा
आरक्षण से पिछड़ा वर्ग ए के लोगों को उचित प्रतिनिधित्व मिलेगा
सरकार ने पिछड़ा वर्ग के लोगों को उनका उचित हक दिया है।
इसके लिए समस्त पिछड़ा वर्ग मुख्यमंत्री मनोहर लाल, विधानसभा के डिप्टी स्पीकर
रणबीर गंगवा और हरियाणा कैबिनेट के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करता है।
भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ईश्वर मालवाल ने भी राज्य सरकार का
आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि पंचायत चुनाव में नई व्यवस्था से पिछड़ा
भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ईश्वर मालवाल
वर्ग के लोगों को प्रतिनिधित्व के अधिक अवसर मिलेंगे। किसी भी गांव में
यदि 2 प्रतिशत भी पिछड़ा वर्ग (ए) की आबादी है तो वहां कम से कम 1
पंचायत सदस्य जरुर चुना जाएगा। पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व
चैयरमेन सतबीर वर्मा और भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष
ईश्वर मालवाल ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार अपने गठन के
आरक्षण से पिछड़ा वर्ग ए के लोगों को उचित प्रतिनिधित्व मिलेगा
बाद से ही वंचित वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए अहम निर्णय ले
रही है। वंचित वर्ग के लोगों को आगे
बढऩे के समान अवसर उपलब्ध करवाएं गए है।
पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) न्यायमूर्ति दर्शन
सिंह की अध्यक्षता में गठित आयोग ने पिछड़े वर्गों के नागरिकों के
राजनीतिक पिछड़ेपन का आकलन करने के लिए गहन जांच की।
आयोग ने पाया कि पिछड़ा वर्ग ब्लॉक-ए (बीसी-ए) के लोगों को
राजनीतिक सेटअप में पर्याप्त प्रतिनिधित्व न होने के कारण
उन्हें शहरी स्थानीय निकायों में राजनीतिक आरक्षण प्रदान करने की आवश्यकता है।
रिपोर्ट
वीरेंद्र सोनी
ब्यूरो चीफ हरियाणा
निधि मीडिया न्यूज
