इधर नीतीश कुमार दे रहे थे भाषण

  1.   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा से राज्य में लोकसभा
  2. चुनाव में राजग उम्मीदवारों की जीत की संभावना पर बातचीत की।PM Modi Bihar Rally
  3. गुरुवार को जमुई में प्रधानमंत्री मोदी की रैली हुई। इस रैली की खूब चर्चा हो रही है। दरअसल
  4. रैली में जब नीतीश कुमार संबोधन के लिए डायस पर पहुंचे तो उसी समय प्रधानमंत्री
  5. नरेंद्र मोदी ने उपेंद्र कुशवाहा को अपने बगल की कुर्सी दे दी। कुशवाहा को बगल में बिठाकर
  6. उन्होंने बिहार को लेकर एक बड़ा सवाल पूछा। गुरुवार को जमुई के सभा मंच पर प्रधानमंत्री
  7. नरेंद्र मोदी आए तो मुलाकात के क्रम में वह कुछ देर कुशवाहा के निकट रूके। उस समय
  8. उनसे हालचाल पूछा।

कुशवाहा से पूछा ये सवाल

कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उनसे पूछा कि किसी क्षेत्र में राजग उम्मीदवार को

परेशानी तो नहीं है। कुशवाहा ने कहा कि राजग सभी 40 सीटों पर जीत के लक्ष्य को

हासिल करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब भाषण देने के लिए

डायस पर गए, प्रधानमंत्री ने उपेंद्र कुशवाहा को बुलाकर बगल की कुर्सी पर बिठाया।

मोदी ने राजद को घेरा

बिहार में चुनावी शंखनाद करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन के दौरान

परिवारवाद के बजाय जंगलराज, भ्रष्टाचार और नक्सलवाद के मुद्दे पर कांग्रेस एवं राजद

पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि जंगलराज में सरकार की योजनाएं यहां तक नहीं

पहुंचती थी। नक्सली यहां सड़कें नहीं बनने देते थे।

इधर नीतीश कुमार दे रहे थे भाषण

मंच पर पहुंचने के उपरांत सबसे पहले चिराग पासवान तथा जमुई सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र से

प्रत्याशी अरुण भारती ने संयुक्त रूप से अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा

नेता शंभू शरण ने मिथिला पेंटिंग भेंट की। इसके अलावा, मधु शीला, संगीता पासवान, कंचन देवी,

पिंकी कुशवाहा, विकास सिंह आदि ने भी अंग वस्त्र भेंट कर प्रधानमंत्री को सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »