कर दी और शव को अलमारी में छिपा दिया। युवती के स्वजन जब उसके फ्लैट में पहुंचे तो
उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। युवती की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ की रिया उर्फ
रुखसार के रूप में हुई है।पश्चिमी दिल्ली के राजापुरी इलाके में एक युवक ने अपनी लिव-इन
पार्टनर की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को फ्लैट की अलमारी में छिपा दिया।
घटना के बाद पहुंचे पिता ने जब फ्लैट का मंजर देखा तो उनके होश उड़ हो गए। मृतक
रुखसार ने डेढ़ महीने पहले पांच मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर करीब 40
लाख रुपये में फ्लैट खरीदा था।
हत्या के बाद से फरार है विपल टेलर
गुजरात के सुरत का रहने वाला विपल टेलर हत्या के बाद से ही फरार है। पुलिस ने शव कब्जे
में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। डाबरी थाना पुलिस
प्राथमिकी दर्ज कर विपल का पता लगाने के लिए छापेमारी कर रही है। पड़ोसियों के अनुसार,
रुखसार ने डेढ़ महीने पहले पांच मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर करीब 40 लाख रुपये में
फ्लैट खरीदा था। यहां पर वह लिव-इन पार्टनर विपल व एक अन्य लड़की के साथ रहती थी।
बुधवार रात को लड़की के पिता व भाई दरवाजे के पास खड़े थे। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी
की हत्या कर विपल फरार हो गया है। वहीं पड़ोसियों की माने तो विपल बुधवार रात को काफी
खबराया हुआ था। उसने चौथी मंजिल पर रहने वाले युवक को फोन कर जल्दी से मुख्य दरवाजे
के सामने से गाड़ी हटाने को कहा। इसके बाद उसने गाड़ी निकाली व तेज रफ्तार में चला गया।
गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि गली में दो बच्चे व चाय बनाने वाली महिला भी
उनकी चपेट में आने से बच गई।
दिल्ली में लिव-इन पार्टनर की हत्या कर अलमारी में छिपाया शव
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात को डाबरी थाना पुलिस को राजापुरी की गली नंबर 10
के एक फ्लैट में युवती की हत्या की जानकारी मिली थी। वहां पर उत्तर प्रदेश के मेरठ के मुस्तकीन
ने बताया कि वह रुखसार के पिता हैं। उनकी बेटी गुजरात के सूरत के रहने वाले विपल टेलर के साथ
फ्लैट में डेढ़ महीने से लिव-इन में रह रही थी। दोनों मिलकर लहंगे का कारोबार करते थे। पिता ने
पुलिस को बताया कि उनकी बेटी ने बुधवार सुबह उन्हें कॉल कर बताया था कि विपल उसके साथ
मारपीट कर रहा है और उसे जान से मार देगा। रात को जब वह फ्लैट में पहुंचे तो वहां पर विपल नहीं
मिला। उनकी बेटी का शव अलमारी में डाल रखा था। शव को देखकर पिता के होश उड़ गए। फ्लैट के
फर्श पर खून के निशान भी थे। पुलिस ने क्राइम व फारेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। जांच के दौरान
पता लगा कि रुखसार की गला दबाकर हत्या की गई थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के
लिए भिजवा दिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपित का
पता लगाने की कोशिश कर रही है।