
योगी ने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी की हालत कुएं के मेंढक जैसी है।
दुनिया आगे बढ़ रही है, लेकिन आप सिर्फ़ अपने परिवारों तक ही सीमित रहना जानते हैं।
‘इनकी सोच कुएं के मेंढक जैसी’, सपा पर CM Yogi का तंज, कहा- दुनिया आगे बढ़ी, लेकिन वो परिवार में सिमटे
और आप उत्तर प्रदेश के साथ भी यही करना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि इस चर्चा में 187 सदस्यों ने हिस्सा लिया है।
हमें इस पर भविष्य के लिए रणनीति बनानी होगी।
हम इस पर सभी हितधारकों से बात करेंगे।
मैं सभी सदस्यों, विशेषकर विपक्ष के नेता
का इस चर्चा में भाग लेने के लिए आभार व्यक्त करता हूँ।
योगी ने कहा कि जब हम इस विज़न डॉक्यूमेंट पर चर्चा कर रहे थे
तो मैंने दो-तीन बातें देखीं।
हर विधानसभा क्षेत्र को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए
और विकास का गवाह बनना चाहिए।
एक विकसित उत्तर प्रदेश ही एक विकसित राष्ट्र के सपने को साकार कर सकता है।
मैंने देखा कि कुछ लोग विकास की कम और बिजली की ज़्यादा बात कर रहे थे।
सपा पर तंज सकते हुए उन्होंने कहा कि आपका (समाजवादी पार्टी)
परिवार विकास प्राधिकरण भी इसका एक उदाहरण है
ये सिर्फ़ अपने तक ही सीमित रहना जानते हैं।