इस महाशिवरात्रि पर बनाएं कच्चे केले के व्रत वाले कटलेट

 

इस महाशिवरात्रि पर बनाएं कच्चे केले के व्रत वाले कटलेट
इस महाशिवरात्रि पर बनाएं कच्चे केले के व्रत वाले कटलेट

सनातन धर्म में महाशिवरात्रि का पर्व का विशेष महत्व माना जाता है। महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव

को समर्पित होता है। फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की त्रियोदशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया

जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन शिव शक्ति का मिलन हुआ था। इस दिन भगवान शिव

वैराग्य को त्यागकर माता पार्वती के संग शादी के बंधन में बंधे थे। इस दिन शिव भक्त उपवास रखते हैं

और शिव मंदिर जाकर पूजा करते हैं। अगर आप व्रत में फलाहारी चीजों को खाते हैं तो इस बार अपने

लिए कच्चे केले से कटलेट बनाएं। इसको आप चटनी या दही के साथ खा सकते हैं। आइए आपको

बताते हैं इसकी रेसिपी। 

कच्चे केले से कटलेट बनाने के लिए आपको चाहिए-

– 3 कच्चे केले  – 2 मीडियम साइड के उबले आलू

– 1/4 कप साबूदाना आटा – 2 हरी मिर्ट कटी हुई

– 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच भुना जीरा पाउडर

– सूखे पुदीने के पत्ते – स्वादानुसार सेंधा नमक

– तलने के लिए तेल या घी

इस महाशिवरात्रि पर बनाएं कच्चे केले के व्रत वाले कटलेट

कच्चे केले के कटलेट बनाने के लिए केले और और आलू का उबाल लें। अब कुकर आलू और केले दोनों को

छील लें। फिर एक बड़े कटोरे में निकालें। आलू और केले को एक साथ मैश करें और फिर इसमें सभी मसाले

डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर दें। आखिर में साबूदाने का आटा डालें। अच्छे से मिक्स करने के बाद

टिक्की को आकार दें। इसके लिए हाथों को चिकना कर लें और फिर छोटे-छोटे कटलेट बना लें। फिर एक

नॉन स्टिक पैन पर तेल या घी डालें और फिर कटलेट को सेक लें। दोनों तरफ से भूरा रंग होने तक कटलेट के सेकें।

फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की त्रियोदशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया

जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन शिव शक्ति का मिलन हुआ था। इस दिन भगवान शिव

वैराग्य को त्यागकर माता पार्वती के संग शादी के बंधन में बंधे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »