
– 4-5 बड़े आलू – 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
– 1/2 छोटा चम्मच जीरा – पानी – घी या तेल
महाशिवरात्रि पर फलाहार में बनाएं टेस्टी क्रंची आलू पापड़
व्रत वाले आलू के पापड़ बनाने के लिए सबसे पहले आप आलुओं को अच्छे से धोकर छीलने के बाद उबाल लें।
लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि आलू ज्यादा नरम न हो, वरना इनका पेस्ट बनाते समय यह ज्यादा चिपचिपे
हो सकते हैं। इसके बाद उबले आलू को मैश करके उसका एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। अब इसमें सेंधा नमक,
काली मिर्च पाउडर और जीरा डालकर अच्छे मिला लीजिए। फिर एक प्लास्टिक शीट लें। थोड़ा सा आलू का
मिश्रण लेकर उसकी छोटी-छोटी लोइयां बनाकर हाथ से दबाते हुए पापड़ का आकार दें। तैयार किए गए पापड़ों
को धूप में या फिर पंखे के नीचे 2-3 दिन तक प्लास्टिक शीट पर सुखा लीजिए। इसके बाद पापड़ अच्छे से
सूख जाएं, तो इसे घी में फ्राई करके खाएं। आप चाहे तो इन्हें हल्का सेंककर भी खा सकते हैं।