इस साल इन फेमस डिशेज ने जीता लोगों का दिल

इस साल इन फेमस डिशेज ने जीता लोगों का दिल
इस साल इन फेमस डिशेज ने जीता लोगों का दिल
हर साल हमने फूड ट्रेंड्स को बदलते देखा है। अक्सर नई-नई रेसिपीज हमें लुभाती हैं। तो वहीं
कई बार पुरानी रेसिपीज के फ्यूजन भी कमाल के होते हैं। ठीक इसी तरह साल 2024 में पाक
कला की दुनिया ने पारंपरिक स्वाद और फ्यूजन व्यंजनों का एक बेहद रोमांचक मिश्रण देखने
को मिला। कुछ डिशेज टॉप पर रहीं, तो कुछ फूड्स बेहद पॉपुलर हुए। अब नए साल में फूड
इंडस्ट्री हम सभी को कैसे सरप्राइज करती है, यह देखना काफी दिलचस्प होगा। अगर आप
भी हर बार कुछ नया खाना ट्राई करना पसंद करते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है।
आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इस साल के पॉपुलर फूड्स के बारे में बताने जा
रहे हैं।वड़ा पाव महाराष्ट्र की शान है। इसको शुरू करने वाले इंसान ने क्या कभी सोचा
होगा कि एक दिन यह डिश ग्लोबली पसंद की जाएगी। महाराष्ट्र की इस फेमस डिश ने
अपनी पहचान टेस्ट एटलस की लिस्ट में भी शामिल की थी। मार्च में जारी बेस्ट सैंडविच
की टॉप 20 लिस्ट में वड़ा पाव को 19वां रैंक मिला था।बटर चिकन बाओ ने लोगों को
काफी इंप्रेस किया। चीनी बाओ और भारतीय बटर चिकन की यह जुगलबंदी लोगों को
खूब पसंद आई। साल 2024 में इस डिश को आपने भी कई मेन्यू लिस्ट में देखा होगा।
मलाईदार मसालेदार चिकन को फूले हुए बाओ बन्स भरने के बाद जो कॉम्बिनेशन
बनकर तैयार हुआ वह हिट रहा। दही और मसालों में मैरीनेट चिकन को टमाटर और
काजू वाली ग्रेवी को पकाकर मीठे स्टीम्ड बाओ बन्स में भरकर परोसा जाता है।

इस साल इन फेमस डिशेज ने जीता लोगों का दिल

कुल्फी और आइस्क्रीम दो अलग-अलग चीजें हैं। तो वहीं सैंडविच एक स्नैक है। लेकिन

क्या किसी ने सोचा था कि इस सब चीजों को मिलाकर नई डिश बनाई जा सकती है।

पिछले कुछ महीनों में इस फ्यूजन ने बड़ा बज क्रिएट किया। लोगों को यह एक्सपेरिमेंट

काफी पसंद आया। तो कुछ ने इसे बकवास भी बताया। वॉफल सैंडविच के साथ पारंपरिक

मलाई कुल्फी को मॉर्डन डेजर्ट में बदला गया। वॉफल के बीच मलाई कुल्फी के स्लाइस

और ऊपर से चॉकलेट सिरप डालकर इसको सर्व किया जाता है।जुलाई महीने टेस्ट एटलस

ने फिर से बेस्ट और वर्स्ड फूड की लिस्ट जारी की थी। जिसमें मैंगो लस्सी ने पहला

स्थान पाया था। भारतीय लोगों को आम तो बहुत पसंद है। साथ ही गर्मियों में धूप से

राहत देने वाली लस्सी भी समर ड्रिंक में टॉप पर है। दोनों के कॉम्बिनेशन का स्वाद

लोगों को पसंद आता है। यही वजह है कि आम से बनी यह ड्रिंक बेस्ट इंडियन फूड का

खिताब अपने नाम करने में सफल रही। यह एक जापानी डिश है, जिसको फिश, स्टिकी

राइस, सीवीड और सोया सॉस से बनाया जाता है। समोसा भारतीय डिश है और इसमें

आलू की फिलिंग होती है। लेकिन क्या आपने दोनों के कॉम्बिनेशन के बारे में सुना है।

अगर नहीं, तो बता दें कि साल 2024 में यह एक्सपेरिमेंट भी किया गया है। जिसमें

सुशी समोसा बनाया गया। इसमें एवोकाडो, स्टिकी राइस और वेज सब्जियों और नॉन-वेज

सामग्री से फिलिंग की गई। यह पुदीना की चटनी के साथ नहीं बल्कि सोया या फिर

वसाबी मेयो के साथ खाया जाता है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »