
शादी में नजर आएंगी सबसे अलग जब साड़ी में लगाएंगी ग्लैमर का तड़का
बता दें कि आप शादी में सेक्विन वर्क वाली जॉर्जेट साड़ी पहन सकती हैं। इस साड़ी को पहनकर
आपका लुक सबसे अलग नजर आएगा। इस साड़ी के साथ आप स्ट्रेप या फॉर हाफ स्लीवलेस
ब्लाउज पहन सकती हैं। इस साड़ी में आपको कई डिजाइन मिल जाएंगी। मार्केट में 2,000 से
3,000 रुपए तक में इस तरह की साड़ी आसानी से मिल जाएंगी। इस साड़ी के साथ आप कुंदन
या फिर मिरर वर्क डिजाइन वाली ज्वेलरी वियर कर सकती हैं।अगर आप शादी में कुछ नया
ट्राई करने की सोच रही हैं, तो आपको सेक्विन वर्क शिफॉन साड़ी का चुनाव कर सकती हैं।
न्यू लुक के साथ सेक्विन वर्क शिफॉन साड़ी आपके स्टाइलिश लुक में चार चांद लगाने का
काम करेगी और आप इसमें बेहद खूबसूरत नजर आएंगी। आपको आसानी से यह साड़ी
ऑनलाइन और ऑफलाइन में 2,000 से 4,000 रुपए के बीच में मिल जाएगी। इस तह की
साड़ी के साथ आप पर्ल वर्क वाली ज्वेलरी या फिर चोकर वाली ज्वेलरी पहन सकती हैं।आप
शादी में पहनने के लिए सेक्विन वर्क नेट साड़ी का चुनाव कर सकती हैं। यह साड़ी नेट में है
और इसमें फ्लोरल डिजाइन में सेक्विन वर्क किया है। यह आपके लुक में चार चांद लगाने
का काम करेगा। इस साड़ी के साथ आप झुमके पहन सकती हैं।