
नई दिल्ली। कन्नौज लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को लेकर अटकले
थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इस सीट पर अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने की सियासी
कयासबाजी पर खुद सपा प्रमुख ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी। पत्रकारों द्वारा सवाल पूछे
जाने पर उन्होंने कहा नामांकन से पहले आप सबको इसकी जानकारी हो जाएगी कि इस
सीट पर कौन चुनाव लड़ेगा।Kannauj Lok Sabha Election कन्नौज लोकसभा सीट पर
समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को लेकर अटकले थमने का नाम नहीं ले रही हैं।
अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने की सियासी कयासबाजी पर खुद सपा प्रमुख ने पहली बार
अपनी चुप्पी तोड़ी। पत्रकारों द्वारा सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा नामांकन से पहले आप
सबको इसकी जानकारी हो जाएगी कि इस सीट पर कौन चुनाव लड़ेगा।सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर इलेक्ट्रोरल बांड को लेकर जमकर
निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चंदा नहीं लिया है वसूली की है। चंदा हजार करोड़ या
छह सौ करोड़ नहीं हो सकता। यह वसूली की गई है। भाजपा ने वैक्सीन लगाने वाली कंपनी को
भी नहीं छोड़ा और उससे भी वसूली कर डाली।
कन्नौज सीट पर अखिलेश या तेजप्रताप यादव
वे मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत ताखा ब्लॉक के एसएस मेमोरियल महाविद्यालय सुतियानी
में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं ने जो भी भाष
दिए हैं और अपने घोषणा पत्र में जो भी बातें रखी हैं वह सब झूठ है। जमीन पर एक भी बात उतर नहीं
पाई।उन्होंने कहा कि चंदा पांच हजार, 10 हजार या एक लाख हो सकता है लेकिन एक हजार करोड़
रुपया नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि ईडी, सीबीआइ व इन्कम टैक्स विभाग का इस्तेमाल कर
पैसा वसूली की गई। उन्होंने कहा कि आइएनडीआइ गठबंधन पहले चरण के रुझान से ही काफी
आगे है। सरकार आई तो एमएसपी का कानून लाया जाएगा।