
नई दिल्ली। Krafton India ने ZeptoLab के साथ मिलकर भारत
में नई बैटल रॉयल मोबाइल गेम Bullet Echo India लॉन्च की है। यह गेम Google
Play store और Apple App Store पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। Bullet Echo
India गेम को भारतीय गेमर्स को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। यह मल्टीप्लेयर
PvP शूटर गेम है। यह गेम गूगल प्ले स्टोर पर लगातार पॉपुलर हो रहा है, जो एक्शन सेगमेंट
में टॉप फ्री पर फिलहाल शीर्ष पर बना हुआ है।BGMI गेम बनाने वाली पेरेंट कंपनी Krafton ने
भारत में नई बैटल रॉयल मोबाइल गेम Bullet Echo India लॉन्च की है। इस गेम को iPhone
और Android स्मार्टफोन में आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। Bullet Echo India
मोबाइल गेम ट्विन-स्टिक PvP शूटर एक्सपीरियंस के साथ आता है। यह गेम इंडियन यूजर्स
को खूब पसंद आ रहा है जो एक्शन कैटगरी में फ्री पर बना हुआ है।
गेम मिलते हैं लोकल प्लेवर
क्राफ्टन ने इस गेम को लोकल फ्लेवर के साथ पेश किया है, जिसमें महारानी स्पार्कल, डांसर मिराज
और राजा स्लायर जैसे स्किन मिलते हैं। इसके साथ ही कई सारे कैरेक्टर BGMI से भी इस गेम के
लिए लिए गए हैं।क्राफ्टन इंडिया यूजर्स को इंगेज करने के लिए भारतीय त्योहारों और स्पेशल इवेंट
के साथ गेम को लगातार अपडेट करता रहता है। इसके साथ ही लोकल टच के साथ वह यूजर्स को
इमर्सिव और डायनेमिक गेमिंग इन्वायरमेंट ऑफर करता है। क्राफ्टन का लेटेस्ट गेम Bullet Echo
India भारतीय यूजर्स के साथ-साथ गेमिंग इन्फ्लूएंसर को भी पसंद आ रहा है।
BGMI ने भारत में लॉन्च किया एक और बैटल रोयाल गेम Bullet Echo India
Bullet Echo India मोबाइल गेम ट्विन-स्टिक PvP शूटर एक्सपीरियंस के साथ आता है। इस गेम
में यूजर्स लेफ्ट जॉयस्टिक से मूवमेंट और राइट जॉयस्टिक से कैरेक्टर रोटेशन कंट्रोल कर पाएंगे। इस
गेम में यूजर्स को बैटल रोयाल, किंग ऑफ द हिल, स्क्वाड वर्सेज स्क्वाड जैसे मोड मिलते हैं।