कहा- अमेरिका यूक्रेन के मुद्दे पर रूस से संपर्क बनाए रखेगा

 

कहा- अमेरिका यूक्रेन के मुद्दे पर रूस से संपर्क बनाए रखेगा
कहा- अमेरिका यूक्रेन के मुद्दे पर रूस से संपर्क बनाए रखेगा
 

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि अमेरिका यूक्रेन के साथ 30 दिन के युद्ध विराम पर हुए

समझौते और युद्ध समाप्त करने की दिशा में उठाए जाने वाले कदमों के बारे में बुधवार को रूस से संपर्क

करेगा। रॉयटर्स ने सऊदी अरब में अमेरिका-यूक्रेन वार्ता के बाद आयरलैंड में रूके रुबियो के हवाले से

कहा कि हम सभी उत्सुकता से रूसी प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं और उनसे सभी शत्रुताएं समाप्त

करने पर विचार करने का पुरजोर आग्रह करते हैं। अगर वे ना कहते हैं, तो जाहिर है हमें हर चीज की

जांच करनी होगी और यह पता लगाना होगा कि हम दुनिया में कहां खड़े हैं और उनके असली इरादे क्या

हैं। मुझे लगता है कि अगर वे ना कहते हैं, तो इससे हमें उनके लक्ष्यों और उनकी मानसिकता के बारे

में बहुत कुछ पता चलेगा। 

कहा- अमेरिका यूक्रेन के मुद्दे पर रूस से संपर्क बनाए रखेगा

रॉयटर्स ने दोनों देशों के संयुक्त बयान के हवाले से बताया कि कीव द्वारा यह कहे जाने के बाद कि वह

रूस के साथ 30 दिन के युद्ध विराम के वाशिंगटन के प्रस्ताव का समर्थन करने के लिए तैयार है,

अमेरिका ने यूक्रेन के साथ सैन्य सहायता और खुफिया जानकारी साझा करने को फिर से शुरू करने

पर सहमति व्यक्त की है। सऊदी अरब के जेद्दाह में यूक्रेनी अधिकारियों के साथ आठ घंटे से अधिक

समय तक चली बातचीत के बाद मार्को रुबियो ने कहा कि अमेरिका अब यह प्रस्ताव रूस के समक्ष

रखेगा और गेंद अब मास्को के पाले में है। रुबियो ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का हवाला देते

हुए संवाददाताओं से कहा कि हमारी आशा है कि रूस यथाशीघ्र ‘हां’ में जवाब देगा, ताकि हम दूसरे

चरण में पहुंच सकें, जो वास्तविक वार्ता है। रुबियो ने कहा कि वाशिंगटन रूस और यूक्रेन दोनों के

साथ जितनी जल्दी हो सके पूर्ण समझौता चाहता है। उन्होंने कहा कि हर दिन यह युद्ध जारी रहता

है, लोग मरते हैं, लोगों पर बमबारी होती है, इस संघर्ष के दोनों पक्षों के लोग घायल होते हैं।

मॉस्को इस पर क्या प्रतिक्रिया देगा, यह अभी निश्चित नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »