कुलगाम मुठभेड़ में पांच आतंकी ढेर

कुलगाम मुठभेड़ में पांच आतंकी ढेर
कुलगाम मुठभेड़ में पांच आतंकी ढेर

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में दो अलग-अलग जगहों पर सुरक्षाबलों और

आतंकियों के बीछ मुठभेड़ चल रही है। ताजा जानकारी के अनुसार, सुरक्षबलों

ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है। इससे पहले शनिवार को चार आतंकी मार

गिराए गए हैं। ऐसे में कुलगाम में अबतक पांच आतंकी मारे जा चुके हैं। हालांकि

इन दोनों ऑपरेशन के दौरान जवान बलिदान हुए हैं।उधर, जम्मू संभाग के जिला

राजोरी में संदिग्ध रूप से चली गोली में एक जवान घायल हुआ है। उसे इलाज के

लिए सैन्य अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि जवान के पांव में गोली

लगी है। जानकारी के अनुसार, जिला राजोरी के मंजाकोट स्थित सैन्य कैंप में संदिग्ध

रूप से चली गोली में एक जवान घायल हुआ। सूत्रों के अनुसार, गोली चलने की आवाज

के साथ  करीब आधे घंटे तक गोलीबारी होती रही। इसके बाद घायल जवान का पता

चला और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इलाके की घेराबंदी कर तलाशी

अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि ये जवान आतंकी

हमले में घायल हुआ है या दुर्घटनावश चली गोली में। इस मामले में आधिकारिक

बयान का इंतजार है। कुलगाम जिले में शनिवार को दो जगहों पर मुठभेड़ शुरू हुई,

जो रविवार को भी जारी है। आतंकियों के शव मुठभेड़ स्थल पर पड़े हुए हैं। ड्रोन फुटेज

में इनके शव दिख रहे हैं। पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है। आईजी बीके बिर्दी ने बताया

कि फ्रिसल चिन्नीगाम में चार आतंकी मारे गए। सूत्रों के अनुसार रविवार को एक

और आतंकी मार गिराया गया है। बता दें कि बीते एक माह में सुरक्षाबल

11 आतंकियों का खात्मा कर चुके हैं।

कुलगाम मुठभेड़ में पांच आतंकी ढेर

बताते हैं कि मुठभेड़ फ्रिसल चिन्नीगाम व मुदरघम इलाके में हुई। कार्रवाई में
मुदरघम में पैरा कमांडो लांस नायक प्रदीप नैन तथा फ्रिसल में एक राष्ट्रीय
राइफल्स के हवलदार राजकुमार घायल हुए। बाद में इलाज के दौरान उन्होंने
दम तोड़ दिया। हालांकि, सेना की ओर से नामों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की
गई है।पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह पुलिस और सुरक्षाबलों की एक टीम
ने विशिष्ट इनपुट के आधार पर कुलगाम के मुदरघम इलाके में घेराबंदी कर
तलाशी अभियान चलाया। जैसे ही सुरक्षाबल संदिग्ध क्षेत्र की ओर बढ़े तो छिपे
हुए आतंकवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़
शुरू हो गई।  शुरुआती फायरिंग में सेना का एक जवान घायल हो गया। उन्हें
तत्काल निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने
दम तोड़ दिया। इसके बाद सुरक्षाबलों ने सतर्कता बरतते हुए अभियान जारी
रखा। पूरे इलाके को घेर रखा गया है ताकि आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर
भाग निकलने में कामयाब न हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »