महाराष्ट्र में कांग्रेस का कॉन्फिडेंस हाई

महाराष्ट्र में कांग्रेस का कॉन्फिडेंस हाई
महाराष्ट्र में कांग्रेस का कॉन्फिडेंस हाई
लाडली बहन योजना के तहत महिलाओं को हर महीने दिए जाएंगे 1500 रुपये। 
  1. लाडली बहन योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये
  2. महायुति के लाडली बहना कार्ड का मुकाबला करेगा MVA
  3. महिलाओं को नकद भुगतान एक सफल रणनीति की कुंजी

नई दिल्ली। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करके कांग्रेस की नजरें अब

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को जीतने पर टिकी हैं। चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस ने अभी से

सत्तारूढ गठबंधन ‘महायुति’ की काट करने के लिए योजनाएं तैयार कर रही है। दरअसल,

कांग्रेस महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार की ‘लाडली बहना’ योजना की काट

करने के लिए महिलाओं को लुभाने का प्लान कर चुकी है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में

आईएनडीआईए गठबंधन ने महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना-एनसीपी गठबंधन को बुरी तरह से

पराजित किया है। अपनी हार को जीत में बदलने के लिए सत्तारूढ गठबंधन ने महिलाओं को

नकद भुगतान करने पर भरोसा जताया है।

लाडली बहन योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये

महाराष्ट्र में ‘लाडली बहन योजना’ के तहत महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता

प्रदान की जाएगी। हाल ही में पेश किए गए बजट में गठबंधन सरकार ने इस योजना की घोषणा

की है, जिसके तहत 21 से 65 साल की महिलाओं को वित्तीय सहायता दी जाएगी।

महाराष्ट्र में कांग्रेस का कॉन्फिडेंस हाई

वहीं, हाल के कई चुनावों को देखें तो महिलाओं को नकद भुगतान राजनीति में एक सफल रणनीति

के तौर पर साबित हुआ है। भाजपा को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में लाडली बहना योजना से

अभूतपूर्व जीत हासिल हुई। वहीं, कांग्रेस को हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना विधानसभा

चुनावों में महालक्ष्मी योजना से काफी सफलता मिली है। इसको देखते हुए महाराष्ट्र में दोनों

गठबंधन महिलाओं को अपनी ओर लुभाने के लिए बिसात बिछाने में लग गए हैं। महिलाओं

को आकर्षित करके कांग्रेस महायुति का मुकाबला करने की तैयारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »