केएल राहुल पर बरसने वाले संजीव गोयनका को सहवाग ने दिखाया आईना

केएल राहुल पर बरसने वाले संजीव गोयनका को सहवाग ने दिखाया आईना
केएल राहुल पर बरसने वाले संजीव गोयनका को सहवाग ने दिखाया आईना

नई दिल्ली। लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका उस समय निशाने पर आ

गए थे जब उनका मैच के बाद टीम के कप्तान केएल राहुल पर गुस्सा करने का एक वीडियो

वायरल हो गया था। इसके बाद संजीव गोयनका को सभी ने आड़े हाथों लिया। अब भारत के

पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने संजीव गोयनका पर निशाना साधा है। सनराइजर्स

हैदराबाद ने लखनऊ को एकतरफा मुकाबले में बुरी तरह से हराया था। इस मैच के बाद संजीव

गोयनका ने केएल राहुल से बात की थी और उन पर जमकर भड़ास निकाली थी। उनका ये

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था और फिर फैंस ने संजीव गोयनका को जमकर

लताड़ा था।

मोटिवेट करना चाहिए

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कड़े अंदाज में संजीव गोयनका पर हमला

बोला है। सहवाग ने क्रिकबज से बात करते हुए कहा, “मालिक का रोल ये होना चाहिए कि जब

आप खिलाड़ियों से ड्रेसिंग रूम या प्रेस मीट में मिलें तो आपको उन्हे मोटिवेट करना चाहिए।

लेकिन आप आकर ये पूंछे कि चल क्या रहा है और खिलाड़ियों पर सवाल उठाने शुरू करें तो

ये सही नहीं है। कोच और कप्तान टीम को चलाते हैं। इसलिए बेहतर ये है कि मालिक इसमें न पड़ें।”

केएल राहुल पर बरसने वाले संजीव गोयनका को सहवाग ने दिखाया आईना

सहवाग ने कहा कि ये सभी बिजनेसमैन हैं और सिर्फ फायदे की भाषा समझते हैं। उन्होंने कहा,

“ये सभी बिजनेसमैन हैं। ये सिर्फ फायदा और नुकसान देखते हैं, लेकिन यहां नुकसान नहीं है।

इसलिए क्या परेशानी है? आपको 400 करोड़ का फायदा हो रहा है। ये आपका वो बिजनेस है जहां

आपको कुछ करना नहीं है। आपके पास लोग हैं हर चीज के लिए। चाहे कुछ भी वो आपको प्रोफिट

तो मिल ही रहा है। इसलिए आपका काम खिलाड़ियों को मोटिवेट करने का होना चाहिए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »