
केजरीवाल का दावा AAP सरकार ने महीने में परिवारों के बचाए 25000 रुपये
केजरीवाल ने कहा कि आप सरकार की योजनाओं के कारण दिल्ली के हर घर में प्रति माह
25,000 रुपये की बचत हुई, भाजपा जनता का पैसा लूटने के लिए विधानसभा चुनाव लड़
रही है। पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि आप सरकार की कल्याणकारी
योजनाओं के कारण दिल्ली में हर घर में हर महीने औसतन 25,000 रुपये की बचत होती है
और अगर पार्टी सत्ता में लौटती है, तो इसकी नई पहल से लोगों की बचत में 10,000 रुपये
और जुड़ जाएंगे।पूर्व मुख्यमंत्री यहां आप के ‘बचत पत्र’ अभियान के शुभारंभ पर बोल रहे थे,
जिसका उद्देश्य उनकी पार्टी की सरकार द्वारा लाई गई योजनाओं के वित्तीय लाभों को उजागर
करना था। उन्होंने कहा कि हमारे स्वयंसेवक लोगों तक पहुंचेंगे और उनसे ‘बचत पत्र’ भरवाएंगे
जिसमें वे नोट करेंगे कि वे हमारी मुफ्त कल्याण पहल के माध्यम से कितनी बचत कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आप सरकार की नीतियों के तहत, दिल्ली का एक औसत परिवार प्रति माह
25,000 रुपये बचाता है और अगर लोग ‘झाड़ू’ पर बटन दबाकर पार्टी को सत्ता में वापस
लाते हैं, तो इसकी नई योजनाएं इसमें 10,000 रुपये और जोड़ देंगी।