
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलीं सोनिया गांधी
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि वह संसद में
वास्तविक मुद्दों पर चर्चा नहीं करना चाहती है। उन्होंने कहा कि वे (सरकार) न तो वास्तविक मुद्दों
पर चर्चा करते हैं और न ही जवाब देते हैं। पिछला सत्र (संसद का) भी बर्बाद हो गया, कोई चर्चा नहीं
हुई। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि सरकार के प्रयासों से भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
बनने जा रहा है। घोड़ा-बग्गी में सवार होकर संसद पहुंचने के बाद मुर्मू ने राष्ट्रगान के बाद अपना संबोधन
शुरू किया।मुर्मू ने शुक्रवार को कहा कि सरकार कृषि क्षेत्र में आधुनिकीकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा
में काम कर रही है। साथ ही किसानों की आमदनी बढ़ाने पर भी ध्यान दिया जा रहा है। संसद के दोनों सदनों
की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए मुर्मू ने इस बात का भी जिक्र किया कि भारत ने 2023-24 में 32.2
करोड़ टन का रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन हासिल किया है। उन्होंने कहा, ‘‘ हमारा लक्ष्य कृषि क्षेत्र में
आधुनिकीकरण और आत्मनिर्भरता हासिल करना है। सरकार किसानों को बेहतर लाभ सुनिश्चित
करने के लिए समर्पित है।’’