कोई समयसीमा निर्धारित करना कठिन है

 कोई समयसीमा निर्धारित करना कठिन है
कोई समयसीमा निर्धारित करना कठिन है
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के लिए
कोई समयसीमा निर्धारित करना कठिन है लेकिन उन्हें यकीन है कि इसमें उनका
देश जीतेगा। उन्होंने यूक्रेन में युद्ध के संबंध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जताई
गई चिंता को लेकर उनकी तारीफ की।मॉस्को । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन
ने कहा है कि यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के लिए कोई समयसीमा निर्धारित करना
कठिन है लेकिन उन्हें यकीन है कि इसमें उनका देश जीतेगा। उन्होंने यूक्रेन में
युद्ध के संबंध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जताई गई चिंता को लेकर उनकी
तारीफ की। यहां मीडिया से बातचीत में रूसी नेता ने कहा कि उनका देश वार्ता के
पक्ष में है लेकिन इस दिशा में की गयी कोशिश को यूक्रेन ने ही पलीता लगा दिया।
जब ‘पीटीआई’ ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें रूस और यूक्रेन के बीच शांति संबंधी
वार्ता में भारत की भूमिका नजर आती है तो उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा
व्यक्त की गयी चिंता का हवाला दिया और मोदी को ‘मित्र’ बताया। 

 कोई समयसीमा निर्धारित करना कठिन है

पुतिन ने कहा कि रूस इसके लिए ‘आभारी’ है। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि युद्ध

समाप्त करने के लिए कोई समयसीमा निर्धारित करना कठिन है। उन्होंने रूस

को युद्ध में धकेलने के लिए अमेरिका और उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो)

को दोषी ठहराया तथा कहा कि उनका देश विजयी होगा। उन्होंने कहा कि यूक्रेन

की सेना अपने बलबूते इतनी सटीकता के साथ हथियारों को लक्ष्य तक नहीं

पहुंचा सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘यह सब नाटो पेशेवरों द्वारा किया जाता है।

लेकिन आप जानते हैं कि फर्क क्या है। नाटो हमारे खिलाफ युद्ध लड़ रहा है।’’

उन्होंने कहा कि रूसी सेना दुनिया की सबसे अधिक प्रभावी और उच्च तकनीक

वाली सेनाओं में से एक बन गई है और नाटो “हमारे खिलाफ यह युद्ध

लड़ते-लड़ते थक जाएगा।’’ पुतिन ने एक दुभाषिया के माध्यम से विदेशी

पत्रकारों के एक समूह से कहा, ‘‘हम बढ़त हासिल करेंगे। हम जीतेंगे।’’

रूसी नेता ने शांति वार्ता की इच्छा व्यक्त की और यूक्रेन पर पहले के प्रयासों

से पीछे हटने का आरोप लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »