यूनान के तटीय इलाके में खराब मौसम की चपेट में आई प्रवासियों की नौका

यूनान के तटीय इलाके में खराब मौसम की चपेट में आई प्रवासियों की नौका
यूनान के तटीय इलाके में खराब मौसम की चपेट में आई प्रवासियों की नौका
इस हादसे में जीवित बचे लोगों ने अधिकारियों को बताया कि उन्होंने उत्तरी लीबिया
के बंदरगाह टोब्रुक से यूनान तक के सफर के लिए सात हजार से 10 हजार यूरो प्रति
व्यक्ति का भुगतान किया था।यूनान के पूर्वी तटीय द्वीप सामोस के नजदीक प्रवासियों
की एक नौका के खराब मौसम की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गयी जबकि
24 अन्य प्रवासियों को बचा लिया गया। यूनान के तटरक्षक बल ने सोमवार को यह
जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि उन्हें नौका पर सवार यात्रियों से आपात
स्थिति और इस संकट की सूचना मिली थी तथा तट रक्षक बल की गश्ती नाव ने
प्रवासियों की नौका को सामोस के उत्तर में आंशिक रूप से जलमग्न पाया।

यूनान के तटीय इलाके में खराब मौसम की चपेट में आई प्रवासियों की नौका

इस हादसे में 22 लोगों को बचा लिया गया तथा जीवित बचे लोगों ने तट रक्षक बल को दो

लापता यात्रियों के बारे में सूचित किया। तट रक्षक बल ने बताया कि लापता लोगों – एक

पुरुष और एक महिला के शव सोमवार तड़के बरामद कर लिए गए।प्रवासियों की नौका

के समुद्र में हादसे का शिकार होने का यह ताजा मामला है। यह प्रवासी निकटवर्ती

तुर्किये के तटीय क्षेत्र से या फिर उत्तरी अफ्रीका से भूमध्य सागर को पार कर समुद्री

मार्ग से यूरोप के किसी देश में शरण लेने की कोशिश कर रहे थे।इस हादसे में जीवित

बचे लोगों ने अधिकारियों को बताया कि उन्होंने उत्तरी लीबिया के बंदरगाह टोब्रुक से

यूनान तक के सफर के लिए सात हजार से 10 हजार यूरो प्रति व्यक्ति का भुगतान

किया था।पिछले सप्ताह, पूर्वी यूनान के कोस द्वीप के पास उस समय दो महिलाओं

और दो बच्चों की मृत्यु हो गई थी, जब तुर्किये से आ रही एक मानव तस्करी नौका

पलट गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »