
क्या आपके बाल भी मेहंदी लगाने के बाद ड्राई हो जाते है
मेहंदी का पेस्ट बनाने के दौरान आप इसमें मॉइस्चराइजिंग सामग्री मिलाएं। यह आपके बालों
को मॉइस्चराइज करने में मदद करता। आप नारियल का दूध, जैतून का तेल या एलोवेरा जैसी
चीजों को मिला सकते हैं। फिर आप इस पेस्ट को लगा सकते हैं।यदि आप बालों में मेहंदी लगाना
पसंद करती हैं, लेकिन इसके बाद आपके हेयर्स ड्राई हो जाते हैं, तो आप मेहंदी लगाने से पहले
बालों में हल्का-सा जैतून, नारियल या आर्गन तेल का बालों में लगा सकती है। इससे बालों में
रुखापन नहीं आता मेहंदी बालों में अच्छी से लगा सकते हैं।जब आप मेहंदी का पेस्ट बालों में
लगा लें तो उसे ढकें जरुर। ऐसा करने से पेस्ट नम रखने और सूखने से बचाने में मदद मिलती
है। इसके लिए आप अपने बालों को प्लास्टिक रैप या शॉवर कैप में लपेटें।कई बार होता है कि
बालों पर जरुरत से ज्यादा मेहंदी लगाने से बाल ड्राई हो जाते हैं। जब भी आप बालों में मेहंदी
लगाएं तो 25 से 30 मिनट के बाद हेयर वॉश करें।कई बार ऐसा होता है कि मेहंदी लगाने के बाद
बाल ड्राई हो जाते है और हेयर्स टूटने भी लगते हैं, तो आप मेहंदी ड्राई होने के बाद बालों को सही
तरीके से वॉश करें। मेहंदी धोने के बाद अपने बालों को हल्के, सल्फेट-फ्री शैम्पू से धो सकते हैं।
नमी बनाए रखने के लिए बालों को डीप कंडीशन करें।