
नवरात्रि को नौ दिनों तक मनाया जाने वाला एक हिंदू त्योहार है, जो भक्ति और व्रत का समय है।
नवरात्रि के दौरान भक्तजन व्रत रखते हैं और एक विशेष आहार का पालन करते हैं जिसमें अनाज,
प्याज, लहसुन और कुछ मसालों का सेवन नहीं करते। इसके अतिरिक्त व्रत में कुछ खाद्य पदार्थों
में जैसे कि कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, साबूदाना, सेंधा नमक और ताजे फल जैसी सामग्री
का सेवन करते हैं। नवरात्रि का स्पेशल भोजन स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है, जो ऊर्जा प्रदान करते
हैं और शरीर को हल्का रखता है। इस लेख में हम आपको कुछ एनर्जेटिक फूड की रेसिपी बताने जा
रहे हैं जिन्हें आप आसानी से बना सकते हैं। व्रत के दौरान आप कुट्टू और सिंघाड़े का आटे की
डिशेज घर पर बना सकते हैं।
नवरात्रि व्रत में बनाएं कुट्टू और सिंघाड़े के आटे से स्वादिष्ट तीखी मीठी डिशेज
– इसके लिए सबसे पहले आप काली मिर्च, सेंधा नमक और दही डालकर अच्छी तरह
से फेंट लें। फिर आप आलू को दूसरे बर्तन में मेश करें और इसके साथ ही काजू भी
बारीक काटकर डालें।इसमें अब हरा धनिया, हरी मिर्च, काली मिर्च और सेंधा नमक
डालकर मिक्स कर लें।अब तैयार मिश्रण की बॉल्स बनाकर कुट्टू और सिघाड़े
वाले घोल में डिप करें। फिर इसे घी या रिफाइंड ऑयल में डालकर तलें।- इन्हें आप
अच्छे से सिक जाने के बाद प्लेट में निकालें र गर्मागर्म हरी चटनी के साथ सर्व करें।
– इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले कुट्टू और सिंघाड़े का आटा लें।
– अब इसमें खट्टा छाछ और सेंधा नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।- इस घोल
को करीब आधे घंटे के लिए फूलने दें।- फिर घोल में हल्का तेल और ईनो डालकर
मिक्स कर दें।- ढोकला बनाने के लिए प्लेट में ऑयल लगाकर इस बेटक को
डालकर स्टीम होने के लिए रख दीजिए। जब यह पक जाए तो इसमें ऊपर से जीरा,
हरी मिर्च, करी पत्ता और चीनी पानी का घोल डालकर छौंक लगाएं।