खनन सिंडिकेट पर मुरादाबाद पुलिस ने कसा शिकंजा

माफिया पर NSA लगाने की तैयारी
खनन सिंडिकेट पर मुरादाबाद पुलिस ने कसा शिकंजा

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

निधि मीडिया न्यूज़ मुरादाबाद
मुरादाबाद ।। अवैध खनन के परिवहन सिंडिकेट पर पुलिस लगातार नकेल कस रही है।

दूसरे राज्यों में बैठकर बॉर्डर पर अवैध वसूली

करने वाले सिंडिकेट माफियाओं पर पुलिस

गैंगस्टर और एनएसए लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

खनन सिंडिकेट पर मुरादाबाद पुलिस ने कसा शिकंजा

जेल में जाने वालों में दो 50 – 50 हजार के इनामी : आरोपियों को सोमवार को ठाकुरद्वारा

पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों पर डीआईजी ने

50 – 50 हजार रुपए का पुरस्कार घोषित किया था। बीते 13 सितंबर की शाम

को एसडीएम ठाकुरद्वारा परमानंद सिंह और खनन निरीक्षक अशोक कुमार

काशीपुर ठाकुरद्वार रोड पर वाहनों की जांच कर रहे थे।

खनन माफिया ने एसडीएम को बनाया था बंधक

खनन माफिया ने एसडीएम को बनाया था बंधक इसी दौरान अवैध खनन

में लिप्त पांच डंपरो को पकड़ा गया था। खनन सिंडिकेट में शामिल

आरोपितों ने एसडीएम और खनन निरीक्षक को बंधक बनाकर 3

डंपर पर छुड़ा ले गए थे। इस मामले में खनन निरीक्षक अशोक

कुमार की तहरीर पर पांच नामजद और 150 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

14 खनन माफिया को जेल भेज चुकी है पुलिस : ठाकुरद्वारा

पुलिस अभी तक 14 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

जिसमें मुख्य आरोपीत मोहम्मद तैय्यब भी शामिल है।

खनन सिंडिकेट पर मुरादाबाद पुलिस ने कसा शिकंजा

इस मामले में डीआईजी शलभ माथुर ने अभी तक नौ आरोपितों पर

50 – 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया जा चुका है।

सोमवार को ठाकुरद्वारा थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार सिंह की टीम

ने शरीफ नगर निवासी आरोपीत लड्डन उर्फ शाने और

शरबत नगर निवासी इरशाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

खनन सिंडिकेट के तार खोजने में जुटी पुलिस : खनन माफिया के

सिंडिकेट के असली संचालकों का पुलिस पता लगाने में जुटी है।

कुछ सफेदपोश लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनकी लगातार तलाश की जा रही है खनन सिंडिकेट का

यूनुस मलिक
निधि मीडिया न्यूज़ मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »