
गोमांस ले जाने के संदेह में ट्रेन में बुजुर्ग की पिटाई
बहस सबसे पहले सीट को लेकर शुरू हुई. वीडियो में दिख रहा है कि कई लोग बुजुर्ग व्यक्ति
को घेर रहे हैं और उसे धमका रहे हैं। इसके बाद समूह उस व्यक्ति पर हमला करने लगता है,
जबकि वह उनके सामने गिड़गिड़ाता है। बुजुर्ग व्यक्ति को यह कहते हुए भी सुना जा सकता
है कि यह गोमांस नहीं बल्कि बकरे का मांस था। जीआरपी ने कहा कि बुजुर्ग व्यक्ति, हाजी
अशरफ मुन्यार, जलगांव जिले का निवासी था। वह कल्याण में अपनी बेटी के घर जा रहे
थे जब उनके सह-यात्रियों ने कथित तौर पर उनकी पिटाई कर दी।घटना पर प्रतिक्रिया
व्यक्त करते हुए, एआईएमआईएम सांसद इम्तियाज जलील ने कहा कि खड़े होने और
इन ताकतों का मुकाबला करने की जरूरत है क्योंकि ऐसी घटनाएं एक सामान्य प्रवृत्ति
बन गई हैं। औरंगाबाद के सांसद ने ट्वीट करते हुए कहा कि हम सिर्फ मूकदर्शक नहीं
बने रह सकते। अब समय आ गया है कि हम सभी धर्मनिरपेक्ष भारतीयों को इन ताकतों
को हराने के लिए एक साथ आना चाहिए। इन लोगों के बीच कितना जहर फैल गया है
और वे किसी के साथ ऐसा करने के बारे में सोच भी कैसे सकते हैं शायद उनके दादा की
उम्र के होंगे।