
BJP में अब शरद पवार लगाएंगे सेंध
दरअसल, कोपरगांव विधानसभा की सीट से वो चुनाव लड़ना चाह रहे थे। देवेंद्र फडणवीस के
करीबी हैं तो वो पूरी कोशिश में हैं कि उन्हें यहां से टिकट मिले। लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट में
दावा किया जा रहा है कि वहां से अजित पवार की एनसीपी के आशुतोष काल्हे को टिकट मिल
सकती है। कोपरगांव से कोल्हे परिवार और काल्हे परिवार दोनों की पैठ वहां रखते हैं। इसलिए
माना जा रहा है कि आशुतोष को वहां से टिकट मिल सकता है। अजित पवार खुद वहां का दौरा
भी कर चुके हैं। काल्हे पवार को लेकर गए थे और वहां के हालात के बारे में अवगत कराया था।
जिसके बाद से ही कयास लगाए जाने लगे थे कि विधानसभा चुनाव में आशुतोष को टिकट मिल
सकता है। इन सब के बीच विवेक कोल्हे को लग रहा है कि इस सीट पर उन पर दांव न लगाया
जाए। इसलिए वो शरद पवार के साथ नजर आ रहे हैं। विवेक कोल्हे सरकारी चीनी मिल के
अध्यक्ष रह चुके हैं। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान उन पर रेड भी पड़ी थी। उसके बाद वो
विधानसभा चुनाव में मौका चाह रहे हैं। ऐसे में काल्हे को इस सीट से महायुति की तरफ से उतारा
जाता है तो क्या अभी से विवेक कोल्हे ने ऑप्शन तलाशना शुरू कर दिया है?